HIGHLIGHTS
हम इस लिस्ट के ज़रिए आपको बता रहे हैं कि एंड्राइड 8.0 ओरियो OTA किन स्मार्टफोंस को मिलेगा.
हाल ही में, गूगल ने स्मार्टफोंस के लिए एंड्राइड 8.0 ओरियो OTA (ओवर दा एयर) वर्जन लॉन्च किया था. यह अपडेट सबसे पहले गूगल पिक्सल फोंस और नेक्सस फोंस को मिलेगा. इस नए एंड्राइड वर्जन में यूज़र्स को अच्छी बैटरी लाइफ, नए इमोजी और फास्ट बूट जैसे कई नए फीचर्स मिलेंगें. यह अपडेट नोकिया, वनप्लस, आसुस, सैमसंग, एचटीसी, कूलपेड आदि के कुछ फोंस में मिलेंगें. उम्मीद की जा रही है कि यह अपडेट दिसम्बर 2017 तक सभी स्मार्टफोंस को मिल जाएगा.
Surveyअभी तक 12.3% स्मार्टफोंस ऐसे हैं जो एंड्राइड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं. बाकी बचे हुए फोन एंड्राइड 6.0 मार्शमेलो और 5.0 लोलीपॉप पर ही चलते हैं.
Amazon दे रहा है आज लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट