HIGHLIGHTS
Google Pixel 7a का लॉन्च अब बस कुछ ही दिन दूर है और ऐसे में फ्लिपकार्ट ने Google Pixel 6a को भारी डिस्काउंट दिया है। यह स्मार्टफोन एक मिड-रेंज पेशकश है जो लगभग अपने दूसरे फ्लैगशिप वेरिएंट्स के समान फीचर्स ऑफर करता है लेकिन इस फ्लिपकार्ट ऑफर के बाद फोन की कीमत अन्य वेरिएंट्स से कम हो गई है। तो चलिए देखते हैं पूरी डील…
Surveyफ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 43,999 है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस पर सीधी Rs 16,000 की भारी छूट दी है जिसके बाद यह मिड-रेंज फोन केवल Rs 27,999 में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, Google Pixel 6a को और भी सस्ती कीमत पर खरीदने के लिए आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपना पुराना फोन बदल कर इस हैंडसेट की कीमत पर Rs 26,750 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। ध्यान दें कि एक्सचेंज डिस्काउंट की कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। इस ऑफर का लाभ उठाने के बाद आप Google Pixel 6a को मात्र Rs 1249 की मामूली कीमत पर अपना बना सकते हैं।
इस डील को और भी बेहतर बनाने के लिए ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर Rs 750 तक का 10% इन्सटेन्ट डिस्काउंट पा सकते है और SBI क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर Rs 1250 तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड लेनदेन पर 5% कैशबैक भी मिलेगा।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile