Gold Silver Rates Today: औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का भाव, खरीदारी का सुनहरा मौका, उठा लें फायदा

Gold Silver Rates Today: औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का भाव, खरीदारी का सुनहरा मौका, उठा लें फायदा

Gold Silver Rates Today: 23 मार्च 2026 (सोमवार) को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक बाजारों का असर घरेलू कीमतों पर साफ नजर आया। दो दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही बाजार खुला, सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर तक सोने का वायदा भाव करीब 7.36% गिरकर 10,632 रुपये की कमी के साथ 1,33,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,44,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

स्पॉट मार्केट की बात करें तो गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो दोपहर तक गिरकर 1,35,141 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

18K, 22K और 24K सोने के भाव

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट10,189 रुपये81,512 रुपये1,01,890 रुपये10,18,900 रुपये
22 कैरेट12,450 रुपये99,600 रुपये1,24,500 रुपये12,45,000 रुपये
24 कैरेट13,580 रुपये1,08,640 रुपये1,35,800 रुपये13,58,000 रुपये

चांदी भी गिरी औंधे मुंह

चांदी की कीमतों में भी आज भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का वायदा भाव लगभग 11.03% टूटकर 25,008 रुपये की गिरावट के साथ 2,01,764 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 2,26,772 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

IBJA के अनुसार सोमवार सुबह चांदी 2,32,364 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी, जो दोपहर तक घटकर करीब 2,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी के रेट में करीब 15,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन भी इसमें 10,000 रुपये की गिरावट देखी गई थी, जब कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के गहनों के दाम अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 का लॉन्च जल्द, डिस्प्ले से लेकर कैमरा और कीमत तक, Nord 5 के मुकाबले इतना अलग होगा नया फोन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo