Gionee S10 डुअल कैमरा सेटअप के साथ 26 मई को होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है.

Gionee S10 डुअल कैमरा सेटअप के साथ 26 मई को होगा लॉन्च

चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Gionee का एक नया स्मार्टफोन Gionee S10 चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर स्पॉट किया गया है. आपको बता दें Gionee S10 पिछले साल लॉन्च हुए Gionee S9 का अपग्रेडेड वर्जन है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस डिवाइस में 5.5 इंच फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिस्प्ले का रिजल्यूशन 1920x1080p है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर काम करता है. इस स्मार्टफोन में फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है. 

इस डिवाइस के बैक पैनल पर 13 और 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद है. फ्रंट कैमरा इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल है. इस डिवाइस में 3700mAh नॉन रिमूवेबल बैटरी है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई फाई मौजूद होगा. 

यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसके अलावा इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. इस हैंडसेट का मेजरमेंट 154.5 × 76 × 7.6 mm और वजन 176 ग्राम है. 

सोर्स

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo