आ ही डेट! Samsung के धाकड़ मुड़ने वाले फोन इस दिन होंगे लॉन्च..कैसे दिखेगी लाइव स्ट्रीमिंग
Samsung ने अपने Galaxy Unpacked Event 2026 की डेट की घोषणा कर दी है।
यह ईवेंट 22 जुलाई को भारतीय समय के अनुसार 6 बजे के आसपास आयोजित किया जाने वाला है।
इस ईवेंट में कंपनी अपने Foldable Phones को पेश करने वाली है।
Samsung का कोई नया लॉन्च ईवेंट आते ही टेक की दुनिया में मानो हलचल मच जाती है। इस साल के लिए भी एक बड़े अपडेट की तैयारी सैमसंग की ओर से कर ली गई है, और इसकी जानकारी भी कंपनी ने सोशल मीडिया पर दे दी है। Samsung ने कंफर्म कर दिया है कि आगामी Galaxy Unpacked 2026 ईवेंट इस साल 22 जुलाई को होने जा रहा है, यह इस बार लंदन में होगा। इस ईवेंट में कंपनी अपने Foldable Phones को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा Galaxy Watch भी कई अपग्रेड के साथ आने की संभावना नजर आ रही है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इस ईवेंट में कंपनी के प्रीमियम डिवाइस एकोसिस्टम की एक झलक मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि सैमसंग के इस ईवेंट को आप घर बैठे कैसे अनलाइन लाइव देख सकते हैं और सैमसंग के आगामी लॉन्च होने वाले डिवाइस आदि को लाइव देख सकते हैं।
SurveyGalaxy Unpacked 2026 की Livestream कब और कहाँ देखें?
Samsung का Galaxy Unpacked 2026 ईवेंट 22 जुलाई को सुबह 9:00 AM ET पर शुरू होगा जो भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होने वाला है। Event को अगर आप देखना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर इसे देखा जा सकेगा इसके अलावा आप कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel पर जाकर भी इसे देख सकते हैं। कंपनी अपने सोशल मीडिया हैन्डल्स पर भी इसकी जानकारी दे सकती है। हालांकि, सबसे अच्छा तरीका अनलाइन YouTube पर ही ईवेंट देखना का होने वाला है। पिछले Unpacked Events की तरह इस बार भी Keynote को दुनियाभर में ब्रोडकास्ट किया जाने वाला है, इसके बाद प्रोडक्टस की अलग अलग डिटेल्स के अलावा कंपनी हैंडस-ऑन कवरेज भी दिखाने वाली है।
लॉन्च से पहले Samsung ने आने वाले Galaxy Devices के लिए रिजर्वेशन आदि को भी खोल देने वाला है, इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स घोषणा से पहले ही डिवाइस को रिजर्व कर सकते हैं और उसके बाद उन्हें प्री-ऑर्डर भी किया जा सकेगा, इस प्रक्रिया करने के बाद यूजर्स को 30 डॉलर क्रेडिट भी मिल सकते हैं।
💙 Like this post and get a front-row seat to what's next. Can you guess what's coming?
— Samsung Mobile (@SamsungMobile) July 7, 2026
Join us at Samsung Galaxy Unpacked on July 22. A new shape unfolds. pic.twitter.com/Zw4XnP7jSD
Galaxy Z Flip 8 की हो सकती है घोषणा?
Samsung का अगला clamshell foldable यानि Galaxy Z Flip 8 इस ईवेंट की सबसे बड़ी घोषणा के तौर पर सामने ला सकता है। अगर इंडस्ट्री रिपोर्ट आदि की मानें तो फोन को एक नए ही डिजाइन में पेश किया जा सकता है, इसके अलावा इसका बिल्ड भी हल्का हो सकता है। हालांकि, इस समय सामने आ रहे रुमर्स आदि को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि इस साल विसुअल को लेकर कोई बड़ा बदलाव संभव नहीं हो सकता है, क्योंकि कंपोनेन्ट की कॉस्ट और ग्लोबल RAM सप्लाई की कमी हार्डवेयर में आने वाले बदलाव को सीमित कर सकती है।
क्या दो अलग अलग वर्जन में आ सकता है Galaxy Z Fold 8?
इस ईवेंट की सबसे बड़ी घोषणा यह हो सकती है कि कंपनी अपने लेटेस्ट Foldable Phone के दो वर्जन आने वाली है। Standard Galaxy Z Fold 8 में एक बड़ी इंटरनल डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, इससे वीडियो प्लेबैक और मल्टीटास्किन्ग ज्यादा बेहतर हो सकती है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट ऐसा भी कहती हैं कि कंपनी Manufacturing Costs को कंट्रोल करने के लिए रियर कैमरा सेटअप से तीन कैमरा के स्थान पर केवल दो ही कैमरा का इस्तेमाल कर सकती है।
इसके साथ Samsung एक Premium Galaxy Z Fold 8 Ultra को भी पेश कर सकती है, जिसमें पहले से कहीं ज्यादा एडवांस्ड डिस्प्ले तकनीकी मिल सकती है, जो फोल्ड क्रीस को कम दिखाई देने वाला बनाएगी। इस मॉडल में कंपनी एक अपग्रेडेड प्रोसेसर और एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देने वाली है। इसके साथ साथ फोन में फास्ट चार्जिंग क्षमता में भी बदलाव संभव नजर आ रहे हैं।
हालाँकि, अभी के लिए जो भी सामने आया है, वह केवल लीक आदि के आधार पर भी सामने आया है, ऐसे में अगर सैमसंग की ओर से भी ऐसा ही कुछ किया जाता है तो इस बात को सच माना जा सकता है। इसके अलावा अभी के लिए इन फोन्स के लिए कुछ भी कहना जल्दी हो सकता है, ऐसे में सभी को ईवेंट के दिन तक का इंतज़ार करना चाहिए, इसके बाद ही असल में जानकारी सामने आएगी कि आखिर इन फोन्स में मिलने क्या वाला है।
Smartphones के अलावा क्या पेश कर सकती है कंपनी?
Smartphones के अलावा Samsung इस ईवेंट में में अपने Wearable Ecosystem को अपडेट करने की घोषणा भी कर सकती है। Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 दोनों को इस ईवेंट में पेश किया जा सकता है। इसके साथ Samsung के लंबे समय से चर्चा में रहे Android XR Smart Glasses को भी इसी ईवेंट में पेश किए जाने की जानकारी मिल रही है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल है।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4b vs Vivo V70 FE: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
