Samsung 1 फरवरी को San Francisco में अनपैक्ड 2023 इवेंट होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सैमसंग इस इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S23 सीरीज और Samsung Galaxy Tab S9 को रिलीज करेगा। यह इन-पर्सन इवेंट 3 साल के बाद आयोजित किया जा रहा है जो कि सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह इवेंट यूट्यूब और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव भी स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: BSNL का ये धांसू प्लान सिर्फ एक बार खरीदें और पूरे साल की छुट्टी! क्या आपके शहर में है उपलब्ध?
Samsung अपनी S23 सीरीज में हमेशा की तरह तीन स्मार्टफोंस लॉन्च करेगा जिनमें Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy S23 Plus और Samsung Galaxy S23 Ultra शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Amazon Prime, Netflix और Disney+ Hotstar हो या Sony Liv, ZEE5, इस रिचार्ज में मिल रहे हैं सब फ्री…
Samsung आमतौर पर अपने फ्लैगशिप टैबलेट्स को Samsung Galaxy S सीरीज के साथ लॉन्च करता है। जैसे कि, 2022 में सैमसंग ने Galaxy Tab S8 को Samsung Galaxy S22 सीरीज के साथ लॉन्च किया था, इसलिए अनपैक्ड 2023 इवेंट में Galaxy Tab S9 के लॉन्च को भी देखा जा सकता है। Tab S9 सीरीज भी तीन मॉडल्स को शामिल करती है; Samsung Galaxy Tab S9, Tab S9 Plus और Tab S9 Ultra.
यह भी पढ़ें: पहली सेल में आ रही है Redmi Note 12 सीरीज़, तीनों में से आपको पसंद हैं कौन-स फोन?