Flipkart Sale: बेहद सस्ते में खरीदें iPhone के ये महंगे मॉडल
फ्लिपकार्ट पर एक और नई सेल शुरू हो गई है।
फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल की शुरुआत Flipkart Plus मेम्बर्स के लिए Flipkart पर हो चुकी है।
बाकी सभी के लिए, फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल 5 अक्टूबर यानि कल से शुरू होने वाली है।
फ्लिपकार्ट पर एक और नई सेल शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल की शुरुआत Flipkart Plus मेम्बर्स के लिए Flipkart पर हो चुकी है। हालांकि, बाकी सभी के लिए, फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल 5 अक्टूबर यानि कल से शुरू होने वाली है। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह Flipkart Sale 8 अक्टूबर तक चलने वाली है। सेल के दौरान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन, होम अप्लाइअन्सेस और अन्य सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्टस पर भी भारी छूट और डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
Flipkart Sale में HDFC Bank Cards पर मिल रहे धमाका ऑफर
फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल के लिए, प्लेटफॉर्म ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है, इसी के कारण यूजर्स को जो भी इस सेल में हिस्सा लेने वाले हैं, उन्हें 10 प्रतिशत की इंस्टेंट छूट मिलने वाली है। बैंक ऑफर एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर उपलब्ध है।
Flipkart Plus Members iPhones को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं!
फ्लिपकार्ट की किसी भी अन्य सेल की तरह ही, इस सेल में भी iPhones अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध हैं। अब अगर आप आईफोन 13, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 11, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 प्रो मैक्स, आईफोन 13 मिनी किसी अन्य iPhone को खरीदना चाहते हैं तो आपको इस समय यह बेहद ही बेहतरीन ऑफर के साथ मिलते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको iPhones पर कैसे ऑफर और डील मिल रही हैं।
iPhone 13 फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 60,000 रुपये से कम में उपलब्ध है। यह करीब 57,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। छूट के अलावा आप बैंक ऑफर का लाभ लेकर इस फोन को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
iPhone 12 Mini फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 35,990 रुपये की रियायती कीमत पर बिक रहा है। ऑफर की कीमत में एचडीएफसी बैंक कार्ड्स पर उपलब्ध 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर शामिल है।
iPhone 11 भी रियायती मूल्य पर उपलब्ध है। एचडीएफसी बैंक कार्ड ऑफर के बाद यह 34,490 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। डिस्काउंट फोन के सभी मॉडलों पर उपलब्ध है।
हालांकि इसके अलावा भी कई अन्य iPhones पर आपको Flipkart बेस्ट ऑफर डील के साथ बेच रहा है। यहाँ आप iPhones पर मिलने वाली सभी डील्स और डिस्काउंट आदि को देख सकते हैं।