Motorola ने कम कीमत पर लॉन्च किया Moto G72, देखें कैसे हैं इसके फीचर

Highlights

Motorola ने भारत में एक और स्मार्टफोन Moto G72 लॉन्च कर दिया है।

यह स्मार्टफोन Motorola की ओर से लॉन्च किया गया एक सस्ते ऐसा भी कह सकते है कि एक बजट स्मार्टफोन है।

इस स्मार्टफोन को उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जो कम कीमत में ज्यादा और अच्छे फीचर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Motorola ने कम कीमत पर लॉन्च किया Moto G72, देखें कैसे हैं इसके फीचर

Motorola ने भारत में एक और स्मार्टफोन Moto G72 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Motorola की ओर से लॉन्च किया गया एक सस्ते ऐसा भी कह सकते है कि एक बजट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जो कम कीमत में ज्यादा और अच्छे फीचर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। 

अगर Moto G72 के कुछ सबसे खास फीचर्स की बात की जाए तो आपको बता देते है कि Moto G72 में 120Hz HDR10+ डिस्प्ले, 108-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी जो 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट के आती के अलावा इसमें आपको Dolby Atmost के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर सिस्टम और काफी कुछ मिलता है। हालाँकि, इसमें एक 4G चिपसेट है, जिसका मतलब साफ है कि अगर आप 5G का इस्तेमाल कुछ ही दिन में करना चाहते हैं तो आपको इसका आनंद लेने का मौका इस फोन के साथ नहीं मिलने वाला है। हालांकि अगर आप पूरी तरह से देश में 5G के आने का इंतज़ार करना चाहते हैं तो आप इस 4G फोन के साथ जा सकते हैं। 

Moto G72 launched in india

क्या है Moto G72 की भारत में कीमत?

भारत में Moto G72 की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 18,999 रुपये से शुरू होती है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन आपको सेल के लिए जब आएगा तो कुछ कम कीमत में मिलने वाला है। Moto G72 14,999 रुपये की ईफेक्टिव कीमत पर आपको मिल जाने वाला है। हालांकि इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्डों पर आपको फोन के साथ 1,000 रुपये की छूट मिलेगी, हालांकि अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको लगभग 3,000 रुपये की छूट मिल सकती है। 

मोटो जी72 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

नया लॉन्च किया गया Moto G72 6.6 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz पर रिफ्रेश रेट से लैस है। पैनल फुल एचडी+ रेजोल्यूशन पर काम करता है। 10-बिट स्क्रीन में 576Hz टच सैंपलिंग रेट और हाई-एंड वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए HDR 1+ सर्टिफिकेशन का सपोर्ट भी आपको फोन के साथ मिल रहा है। डिस्प्ले पर एक पंच-होल भी आपको दिया जा रहा है, इसके अलावा बैक पैनल पर आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। 

Moto G72 काफी पतला और हल्का भी है। इसका मतलब है कि आप वन हैन्डिड ऑपरेशन इस फोन पर आराम से कर सकते हैं। फोन को IP52 रेटिंग मिली हुई है, जिसका मतलब आप सभी अब साफ तौर पर जानते ही हैं। 

Moto G72 launched in india

डिवाइस MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर काम करता है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में दिया गया है। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको एक 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। इसके साथ कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। Moto G72 को दो रंगों Meteorite Grey और Polar Blue में सेल के लिए आने वाला है। हालांकि इसके अलावा इसमें आपको डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिल रहे हैं। 

कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन सैमसंग HM6 कैमरा, एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile