Realme के इन स्मार्टफोन्स पर धमाका डिस्काउंट, 4000 रुपये की छूट के साथ कैसे खरीदें
Realme GT Neo स्मार्टफोन पर मिल रहा है 4,000 रुपये का डिस्काउंट
सेल 8 दिसंबर तक रियलमी कंपनी की वेबसाइट पर चलेगी
Realme 8s और Realme GT Neo 2 जैसे डिवाइस को सस्ते में खरीदा जा सकता है
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बिग बचत धमाल सेल (Flipkart Big Bachat Sale) चल रही है। सेल के दौरान अन्य कंपनियों के साथ रियलमी (Realme) स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक रियलमी (Realme) वेबसाइट के जरिए भी ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। यह सेल कंपनी की वेबसाइट पर 8 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल को Realme Days का नाम दिया गया है। सेल के दौरान रियलमी (Realme) जीटी नियो 2 (Realme GT Neo 2) से लेकर रियलमी (Realme) 8एस (Realme 8S) जैसे डिवाइस सस्ते में इस सेल के दौरान खरीदे जा सकते हैं। आइए जानें कि किसी भी डिवाइस पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
सस्ते रियलमी (Realme) स्मार्टफोन खरीदें Flipkart पर...
Realme GT Neo 2:
इस स्मार्टफोन पर 4 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन के 8GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है, लेकिन इसे 27,999 रुपये के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। फोन में 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा, 65W सुपरडार्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर है।
Realme 8s 5G:
कंपनी Realme 8s 5G पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग और 90Hz डिस्प्ले है।
Realme GT Master Edition:
इस स्मार्टफोन पर भी 4 हजार रुपये का डिस्काउंट है। फोन के 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन इसे 21,999 रुपये के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। इसमें 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा, 65W सुपरडार्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 778 5G प्रोसेसर है।
Realme C21Y:
यह कंपनी के सबसे सस्ते डिवाइसों में से एक है। इसमें 5000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन पर 500 रुपये की छूट मिल रही है। 8,999 रुपये की कीमत वाले इस डिवाइस को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इन फोन पर भी है छूट:
बाकी फोन की तरह कंपनी Realme C25Y स्मार्टफोन पर 1500 रुपये, Realme Narzo 50A स्मार्टफोन पर 1000 रुपये और Realme 8 5G स्मार्टफोन पर 2000 रुपये की छूट दे रही है।