क्या आप इस महीने नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? हालांकि आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर आपको कौन सा मोबाइल खरीदना है? कोई चिंता नहीं, आज हम आपके लिए 15,000 रुपये के बजट में बेहतरीन हैंडसेट की लिस्ट लेकर आए हैं। इन फोन में हाई एंड प्रोसेसर हैं। सिर्फ 15,000 रुपये में आप Redmi, Samsung, Realme ब्रांड के स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। लिस्ट पर एक नजर डालें!
Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन 6.5 इंच के फुल हाई डेफिनिशन डिस्प्ले के साथ आता है। यह हैंडसेट डाइमेंसिटी 700 चिपसेट पर काम करता है। मोबाइल तीन बैक कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। सेल्फी कैमरे के तौर पर फोन में एक 8MP का कैमरा है। इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये के बजट में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Jio ने पेश किया 152 रुपए की कीमत वाला धाकड़ प्लान, Airtel-Vi-BSNL के तगड़े प्लान फेल
यह मोबाइल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। सेल्फी कैमरे के रूप में 16MP का कैमरा है। Realme Narzo 30 मॉडल 6.5 इंच की फुल हाई डेफिनिशन स्क्रीन के साथ आता है। यह फोन MediaTek Helio G95 चिपसेट पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 13,499 रुपये है। हालांकि, इस कीमत में 4GB+64GB स्टोरेज मॉडल उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन 20MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Helio G80 प्रोसेसर पर काम करता है। मॉडल का स्क्रीन साइज 6.4 इंच है। इस फोन में रीयर पैनल पर एक क्वाड कैमरा सेटअप है। अब इस मोबाइल के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi ब्रांड के सबब्रांड Poco के M3 Pro मॉडल की कीमत अब 15,999 रुपये है। इस कीमत में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल खरीदे जा सकते हैं। मोबाइल 6.5 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट पर काम करेगा। इस फोन में सेल्फी कैमरा के रूप में 8MP कैमरा के साथ ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप है।
यह भी पढ़ें: इतनी महंगाई में भी 5000 रूपये में ये स्मार्टफोन कर सकते हैं आपकी ज़रूरत पूरी, देखें कुछ बढ़िया ऑप्शन्स
Redmi Note सीरीज का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 678 चिपसेट पर काम करता है। यह फोन फुल हाई डेफिनिशन डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का साइज 6.43 इंच है। इस हैंडसेट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है और आधिकारिक एमआई साइट पर इसकी कीमत 13,999 रुपये है।
Moto G40 Fusion हैंडसेट ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है। डिस्प्ले का स्क्रीन साइज 6.8 इंच है। फोन में दिया गया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 732G है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 13,499 रुपये में खरीदा जाने वाला है। अन्य वेबसाइटों पर इसकी कीमत 16,900 रुपये है।
यह भी पढ़ें: अपनी कीमत से 25,000 रुपये सस्ते में मिल रहा iPhone 12 Pro, Amazon India पर इससे तगड़ी डील फिर नहीं मिलेगी
इस फोन की कीमत करीब 12,999 रुपये है। स्टोरेज में 4GB रैम और 64GB इंटरनल शामिल है। फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट पर काम करेगा। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। सेल्फी कैमरे के रूप में 16MP का कैमरा है। इस मोबाइल की डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन 6.8 इंच की फुल हाई डेफिनिशन स्क्रीन है।
रियलमी 8आई फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है और यह हीलियो जी96 चिपसेट पर काम करेगा। यह मॉडल ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी कैमरे के रूप में 16MP का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज स्पेसिफिकेशंस वाले मॉडल को 13,920 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह स्मार्टफोन 6.5 इंच के फुल हाई डेफिनिशन डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Helio G88 चिपसेट मौजूद है। इस फोन में क्वाड बैक कैमरा सेटअप है। सेल्फी कैमरा के तौर पर फोन में एक 8MP का कैमरा है। इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स को 107 रुपये के रिचार्ज प्लान में मिल रहे अनलिमिटेड लाभ, Jio-Vi-Airtel की छुट्टी