ताईवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी यानी Asus की ओर से अभी हाल ही में स्पेन के बाजारों में अपने Zenfone 6 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, अब सामने आ रहा है क इकाम्पनी की ओर से इसी स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से लॉन्च किया जा सकता है।
हालाँकि अब कंपनी की ओर से सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को 19 जून को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को Flipkart के माध्यम से लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फ़ोन को Asus Zenfone 6 के तौर पर नहीं बल्कि Asus 6Z के तौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है, इसे लेकर अभी हाल ही में दिल्ली हाई-कोर्ट का भी नतीजा सामने आ चुका है।
अभी हाल ही में ऐसा सामने आया था कि Asus भारत में Zen या Zenfone की ब्रांडिंग को इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इसका मतलब है कि आप स्मार्टफोंस और एक्सेसरीज पर किसी भी रूप में Zen या Zenfone की ब्रांडिंग को इस्तेमाल नहीं करने वाला है। इस बारे में दिल्ली हाई कोर्ट का भी एक आदेश आ चुका है, इस आदेश के बाद ही अब भारत में Asus Zenfone 6 मोबाइल फोन को Asus 6Z के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Asus ZenFone 6 में आपको 6.4 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और यह 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो तथा 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और एड्रेनो 640 GPU के साथ पेयर किया गया है।
जहां तक कैमरा की बात है फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और यह डुअल LED फ़्लैश के साथ पेयर्ड है वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।
असुस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करती है। डिवाइस में डुअल स्पीकर, डुअल स्मार्ट एम्पलीफायर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है। फोन में 256GB का UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो यह डिवाइस USB टाइप-C, NFC, Wi-Fi 802.11ac (Wi-Fi 5), ब्लूटूथ 5.0 और GPS कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 159.1×75.11×8.1-9.1mm और वज़न 190 ग्राम है।