एप्पल इस साल अपने आईफ़ोन के तीन तीन वैरिएंट्स को लॉन्च कर सकता है, और साथ ही वह इसकी स्टोरेज क्षमता को भी बढ़ा सकता है. MobiPicker की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक वेइबो यूजर ने 2016 में आने वाले आईफ़ोन की कीमत से पर्दा उठाया है. इस यूजर द्वारा किये गए पोस्ट के माध्यम से, एप्पल अपने आईफ़ोन 7 के प्रो, स्टैण्डर्ड और प्लस वर्ज़न को लॉन्च करेगा. और इस आईफ़ोन के सबसे सस्ते वैरिएंट की कीमत CNY 5,288 (लगभग Rs. 54,100) होने वाली है. इसके साथ ही इसके प्लस और प्रो वैरिएंट की कीमत CNY 6,088 (लगभग Rs. 62,300) और CNY 7,088 (लगभग Rs. 72,500) होगी. इसके साथ ही इस पोस्ट के माध्यम से यह भी कहा जा सकता है कि ये फोंस, या यूँ कहे कि इसका स्टैण्डर्ड वर्ज़न 32GB, 64GB और 256GB वैरिएंट्स में आयेगा, साथ ही प्लस और प्रो वर्ज़न 128GB स्टोरेज के साथ आयेंगे.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Lenovo Vibe K5 Plus Unboxing in Hindi Video
32GB | 64GB | 128GB | 256GB | |
iPhone 7 | CNY 5,288 (approx. Rs. 54,100) | CNY 6,088 (approx. Rs. 62,300) | CNY 7,088 (approx. Rs. 72,500) | |
iPhone 7 Plus | CNY 6,088 (approx. Rs. 62,300) | CNY 6,888 (approx. Rs. 70,400) | CNY 7,888 (approx. Rs. 80,700) | |
iPhone 7 Pro | CNY 7,088 (approx. Rs. 72,500) | CNY 7,888 (approx. Rs. 80,700) | CNY 8,888 (approx. Rs. 91,000) |
पिछले सप्ताह, Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल एप्पल अपने आईफोंस में कुछ बदलाव कर सकता है. हालाँकि यह भी देखा गया है कि एप्पल हर दो साल में अपने डिजाईन में कुछ बदलाव कर देता है. और एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल एप्पल बिना केस के आने वाला है. इसके अलावा यह भी भी कहा जा रहा है कि इस बार 3.5mm जैक भी नहीं हो सकता है.
इसे भी देखें: LG स्टाइलस 2 प्लस पेश, 5.7-इंच डिस्प्ले से लैस
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी C7 पेश, स्नेपड्रैगन 625, 5.7-इंच की डिस्प्ले और 4GB रैम से लैस