बॉक्स ऑफिस पर छा गई Rajkumar Rao की “Srikanth”, तोड़ा सबका रिकार्ड! 6 दिन में कमाए इतने करोड़
यह मनोरंजक फिल्म एक दृष्टि बाधित MIT ग्रैजुएट बिज़नेसमैन श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है।
इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर लगभग 11.7 करोड़ रुपए कमाए और सोमवार को 1.65 करोड़ रुपए की कमाई की।
तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित "श्रीकांत" फिल्म में ज्योतिका, अलाया F और शरद केलकर भी शामिल हैं।
फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसा माना जाता है कि केवल एक फिल्म उसमें शामिल लोगों की किस्मत बदलने के लिए काफी होती है। और राजकुमार राव के लिए "Srikanth" ठीक वही फिल्म है, जो अपने पिछले कुछ रिलीज़ेस से संघर्ष कर रहे हैं। यह मनोरंजक फिल्म एक दृष्टि बाधित MIT ग्रैजुएट बिज़नेसमैन श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है।
Srikanth Box Office Collection
इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर लगभग 11.7 करोड़ रुपए कमाए और सोमवार को 1.65 करोड़ रुपए की कमाई की। इतना ही नहीं, Sacnilk के शुरुआती अंदाज़े के मुताबिक "श्रीकांत" ने अगले दो दिनों में भी अपने स्थिर प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए मंगलवार को 1.60 करोड़ रुपए और बुधवार को 1.50 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म द्वारा की गई अब तक की कुल कमाई 16.45 करोड़ रुपए है।
ट्रेड ने उम्मीद की थी कि श्रीकांत वीरवार तक 16 करोड़ रुपए का आंकड़ा पर करेगी लेकिन इसकी सकरात्मकता ने फिल्म की सफलता को बढ़ा दिया है। श्रीकांत ने राजकुमार की पिछली फिल्मों जैसे भीड़ (Rs 1.87 करोड़), हिट: द फर्स्ट केस (Rs 7.29 करोड़), बधाई दो (Rs 11.79 करोड़) और रूही (Rs 15.19 करोड़) के 6 दिन के आंकड़ों को पहले ही मात दे दी है। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित "श्रीकांत" फिल्म में ज्योतिका, अलाया F और शरद केलकर भी शामिल हैं।
Srikanth Trailer
Srikanth के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगे Rajkumar Rao
"श्रीकांत" के बाद राजकुमार राव को "Mr and Mrs Mahi" में देखा जाने वाला है जिसमें उनके साथ जोड़ीदार के तौर पर जाह्नवी कपूर काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी का सपना एक क्रिकेटर बनना होता है जिसमें वे साथ देते हैं और यह कहानी उनकी इसी यात्रा पर आधारित है। कुछ दिनों की देरी के बावजूद अब यह फिल्म 31 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है।
इसके अलावा राजकुमार "Stree 2" की भी तैयारी कर रहे हैं जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी को देखा जाने वाला है। इसके अलावा साल के आखिर तक वे "Vicky Vidya Ka Woh Wala Video" के लिए तृप्ति डिमरी के साथ सहयोग करेंगे। राजकुमार जल्द ही वाराणसी में वामिका गब्बी के साथ अपनी अगली फिल्म "Bhul Chuk Maaf" की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें दो महीने का शेड्यूल प्लान किया गया है। इस मनोरंजक फिल्म का निर्देशन कारण शर्मा द्वारा किया गया है।