Aadhaar card
UIDAI अपने Aadhaar यूजर्स को एक मददगार और उपयोगी फीचर ऑफर करता है जिसे “Aadhaar Lock/Unlock” कहा जाता है। यह आपको इस बात की जानकारी रखने का नियंत्रण देता है कि आपके आधार नंबर का कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी यूजर्स के लिए पर्सनल डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी हमेशा सबसे पहली चिंता होती है। UIDAI नागरिकों के अपने आधार नंबर की सुरक्षा को बढ़ाने और उन्हें उसका नियंत्रण देने के लिए आधार नंबर (UID) को लॉक और अनलॉक करने का एक फीचर प्रदान करता है।
ध्यान दें कि आधार लॉक/अनलॉक फीचर को इनेबल करने से कुछ फंक्शनैलिटीज़ में रुकावट आती है।
यह भी पढ़ें; मई 2024 में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन, अपकमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट
जब आप अपने आधार को लॉक करते हैं तो यह आपके आधार नंबर (UID) के जरिए ऑथेंटिकेशन को अस्थायी रूप से डिसेबल कर देता है। इसका मतलब है कि कोई भी आपकी पहचान को वेरिफाई करने के लिए आपके आधार नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
फिर भी आप ऑथेंटिकेशन उद्देश्यों के लिए अपनी वर्चुअल ID (VID) का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके आधार से लिंक्ड एक अस्थायी 16 अंकों का नंबर होता है।
आधार को लॉक करने दो तरीके हैं:
1. UIDAI वेबसाइट के जरिए
यह भी पढ़ें; Vivo Y200 Pro 5G कुछ दिन में होगा लॉन्च, देखें इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स
2. mAadhaar App के जरिए
ध्यान दें कि आधार को लॉक करने के बाद आप इन्हीं मेथड्स का इस्तेमाल करके उसे दोबारा अनलॉक भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए आपको आपकी लेटेस्ट VID की जरूरत होगी।