Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के लिए 5 मजेदार AI फोटो आइडिया और Prompts

By

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर भाई-बहन एक-दूसरे को खास तोहफे देने की तैयारी कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के तेजी से विकसित होने के साथ अब तस्वीरों को अलग-अलग क्रिएटिव अंदाज में बदलना भी आसान हो गया है। AI की मदद से ऐसी तस्वीरें बनाई जा सकती हैं, जो देखने में काफी हद तक वास्तविक लगती हैं। OpenAI के मुताबिक, ChatGPT Images 2.0 की मदद से यूजर्स अपनी और अपने भाई-बहन की तस्वीरों का इस्तेमाल कर मूवी-स्टाइल पोस्टर, सुपरहीरो सीन और यहां तक कि कॉमिक स्ट्रिप भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी और अपने भाई या बहन की तस्वीरों की जरूरत होगी।

अगर आप इस रक्षाबंधन अपने भाई या बहन को कुछ अलग और यादगार देना चाहते हैं, तो यहां OpenAI के बताए छह ChatGPT Prompts दिए गए हैं। इन्हें अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज भी किया जा सकता है।

भाई या बहन को दें एक खास अवॉर्ड

हर भाई या बहन की कोई न कोई ऐसी आदत या खासियत होती है, जिसके लिए उसे परिवार में पहचाना जाता है। कोई हर किसी की प्लेट से खाना चुराता है, तो कोई परिवार के राज संभालकर रखता है या फिर हर परेशानी में सलाह देने के लिए तैयार रहता है। ऐसे में सामान्य “Best Brother” या “Best Sister” सर्टिफिकेट के बजाय भाई या बहन की खास आदत के आधार पर एक पर्सनलाइज्ड अवॉर्ड पोस्टर बनाया जा सकता है।

प्रॉम्प्ट:
“Create a premium-looking Raksha Bandhan award poster for my sibling titled ‘[Champion Food Stealer Priyanka]’. Use the uploaded photograph as the identity reference. Make it affectionate, humorous and celebratory, with subtle festive details such as a rakhi, mithai and marigolds.”

भाई-बहन की कहानी को बनाएं मूवी पोस्टर

भाई-बहन के रिश्ते में हंसी-मजाक, बहस, ड्रामा और कई तरह के उतार-चढ़ाव होते हैं। यही वजह है कि इस रिश्ते को एक काल्पनिक फिल्म के पोस्टर के रूप में दिखाना काफी मजेदार हो सकता है। आप खुद और अपने भाई या बहन को किसी काल्पनिक भारतीय फिल्म के मुख्य किरदारों के रूप में दिखा सकते हैं। पोस्टर को किसी अंदरूनी मजाक, बचपन के निकनेम या रिश्ते से जुड़े खास नाम के साथ भी तैयार किया जा सकता है।

प्रॉम्प्ट:
“Transform my sibling and me into the lead characters of an Indian movie poster titled ‘[Our Sibling Story]’. Preserve our facial features and capture our playful rivalry and strong bond through expressive poses. Add cinematic lighting and festive colours making it dramatic, funny and warm rather than overly sentimental.”

बनें भाई-बहन की सुपरहीरो जोड़ी

अगर बचपन में आपने और आपके भाई या बहन ने खुद को सुपरहीरो के रूप में कल्पना की है, तो AI उस कल्पना को तस्वीर में बदल सकता है। दोनों भाई-बहन की अलग-अलग खूबियों के आधार पर सुपरहीरो कॉस्ट्यूम और सीन भी तैयार किया जा सकता है। जैसे, एक भाई हमेशा घर में खोया हुआ चार्जर ढूंढ लेता है, जबकि दूसरी बहन परिवार की हर इमरजेंसी संभाल लेती है। इन खूबियों को भी प्रॉम्प्ट में शामिल किया जा सकता है।

प्रॉम्प्ट:
“Using our uploaded photograph, reimagine us as a sibling superhero duo. Create costumes inspired by our personalities: [describe each sibling]. Show us protecting each other in a vibrant cinematic scene. Incorporate the rakhi subtly into the costume or visual design.”

अपनी सबसे मजेदार बहस को बनाएं कॉमिक

भाई-बहन की हर याद भावुक नहीं होती। कई बार सबसे मजेदार यादें टीवी का रिमोट, कपड़े, खाना या कार की फ्रंट सीट को लेकर हुई बहस से जुड़ी होती हैं। AI की मदद से ऐसी ही किसी पुरानी या रोजाना होने वाली बहस को चार पैनल वाली कॉमिक में बदला जा सकता है। कॉमिक के आखिर में दोनों भाई-बहन को साथ में रक्षाबंधन मनाते हुए दिखाया जा सकता है।

प्रॉम्प्ट:
“Create a colourful four-panel comic using our uploaded photographs as identity references. Show us arguing over [common argument], secretly helping each other, sharing [favourite food] and celebrating Raksha Bandhan together. Keep the humour affectionate, expressive and distinctly sibling-like.”

इस प्रॉम्प्ट में ऐसी बहस या घटना शामिल की जा सकती है, जिसे देखते ही दोनों भाई-बहन को अपनी पुरानी याद आ जाए।

दो शहरों से बनाएं Raksha Bandhan Postcard

अगर भाई-बहन अलग-अलग शहरों या देशों में रहते हैं, तो दूरी के बावजूद एक साथ रक्षाबंधन मनाने वाली तस्वीर बनाई जा सकती है। AI की मदद से दोनों जगहों को एक ही तस्वीर में दिखाते हुए एक स्प्लिट-सीन पोस्टकार्ड तैयार किया जा सकता है। इसमें दोनों शहरों की पहचान से जुड़े विजुअल एलिमेंट्स और दोनों भाई-बहन के बीच जुड़ी हुई प्रतीकात्मक राखी की डोर दिखाई जा सकती है।

प्रॉम्प्ट:
“My sibling and I are celebrating Raksha Bandhan from [City 1] and [City 2]. Use our uploaded photographs to create one warm split-scene Raksha Bandhan postcard connecting both locations. Keep our faces natural, include visual details associated with each city, and show a symbolic rakhi thread travelling between the two scenes.”

दोनों शहरों से जुड़ी खास जगहों या चीजों को प्रॉम्प्ट में शामिल करने से पोस्टकार्ड और ज्यादा पर्सनलाइज़्ड बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 5G की इंडिया में सेल शुरू, खरीदने से पहले देख लें टॉप 5 फीचर्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By