iQOO Z11 5G India Sale 25 Aug on Amazon price offer specs and features
iQOO का नया iQOO Z11 5G फोन कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है, इसकी सेल आज से यानी 25 अगस्त से शुरु हो गयी है। इस डिवाइस को मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश किया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस फ़ोन में AI-पावर्ड प्रोडक्टिविटी टूल्स, हाई-एंड हार्डवेयर के साथ मिल रहा है बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन, इसी के साथ इस फ़ोन में कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं का ध्यान रखते हुए कई ख़ास फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह डिवाइस सेलेस्टियल ब्लू और ऑरोरा ग्रीन कलर जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसे iQOO ई-स्टोर, Amazon India, vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। अगर इस फ़ोन के बैंक ऑफर्स का ज़िक्र किया जाये तो, चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर आपको 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन और छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलता है।
— अगर इस फ़ोन के फीचर्स की बात करें तो iQOO Z11 5G में आपको 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें आपको 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2,000 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलता है।
— यह फ़ोन MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट से लैस है, इसी के साथ इसकी लगातार अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3,800mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है।
— अगर हम iQOO Z11 5G के कैमरा स्पेक्स पर नज़र डालते हैं तो इस फ़ोन में आपको OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसी के साथ फ़ोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ़ोन में 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
— रही बात इसकी बैटरी की तो यह फ़ोन 7,050mAh की बैटरी से लैस है जो 44W की फ़्लैशचार्जिंग सपोर्ट करती है।
— इसी के साथ इस फ़ोन में यूजर्स को डॉक्यूमेंट्स का समरी बनाने, असाइनमेंट्स को बेहतर बनाने और नए आइडियाज पर सोचने में भी मदद करने वाला AI क्रिएशन का ख़ास फीचर भी मिलता है। इसी के साथ फ़ोन में प्रोडक्टिविटी के लिए ट्रांसक्रिप्शन, और ट्रांसलेशन के लिए AI कैप्शंस की सुविधा भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Samsung ने दिया बड़ा झटका! Galaxy A37 और A57 हुए बेहद महंगे, नई कीमत में खरीदेंगे आप?