टेक जगत के सबसे बड़े सालाना ईवेंट के आयोजन में अब केवल कुछ घंटे का ही समय बचा है। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज Apple (Apple) आज 9 सितंबर 2026 को अपने बहुप्रतीक्षित Surprise and Shine’ मेगा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इंडिया में यह ईवेंट रात ठीक 10:30 बजे शुरू होगा। इस बार का इवेंट कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस पहली बार मंच संभालने वाले हैं। इस इवेंट का मुख्य आकर्षण नई प्रो लाइनअप के साथ-साथ एप्पल का पहला मुड़ने वाला फोन होने वाला है, इसे iPhone Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले इन सभी डिवाइसेज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और भारत में इनकी कीमत क्या हो सकती है, इसकी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर आपको यह सभी जानकारी लॉन्च ईवेंट में ही मिलने वाली है, लेकिन लीक और अफवाहों में यह डिटेल्स अब इंटरनेट पर मौजूद हैं।
सीरीज के कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मॉडल यानी iPhone 18 Pro के संभावित फीचर्स आदि को लॉन्च से पहले ही देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इसमें 6.3-इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस बार डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में मौजूद डायनामिक आइलैंड (Dynamic Island) का साइज पहले के मुकाबले कुछ छोटा किया जाने वाला है। फोन को प्रीमियम लुक और हल्का बनाने के लिए इसमें रिफाइंड एल्युमिनियम फ्रेम और एडवांस फेस आईडी हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन TSMC के अत्याधुनिक 2nm प्रोसेस पर बने नए A20 Pro प्रोसेसर से लैस होने वाला है, इसके अलावा इसमें 12GB रैम भी मिलने वाली है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ट्रिपल 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48MP का मेन वाइड सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और बेहतर ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।
सीरीज के सबसे बड़े और पावरफुल वेरिएंट iPhone 18 Pro Max में कंपनी 6.9-इंच का बड़ी और दमदार OLED डिस्प्ले ऑफर कर सकती है, यह 120Hz ProMotion स्मूथनेस के साथ आने वाली है। प्रो मैक्स मॉडल का सबसे बड़ा यूएसपी इसका एक्सट्रीम बैटरी बैकअप और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी मिल रही है कि डिवाइस में करीब 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो आईफोन के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इसके साथ ही, बेहतर 5G नेटवर्क स्पीड और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही प्रो मॉडल्स में Apple अपना नया इन-हाउस C2 5G मॉडेम शामिल कर सकता है।
इस पूरे लॉन्च इवेंट का सबसे बड़ा शो-स्टॉपर Apple का पहला फोल्डेबल फोन होगा, जिसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra या iPhone Duo के नाम से संबोधित किया जा रहा है। सामने आई जानकारियों के अनुसार, इसमें बाहर की तरफ 5.5-इंच की कवर स्क्रीन और अनफोल्ड करने पर अंदर 7.8-इंच की बड़ी फोल्डेबल इनर डिस्प्ले मिल सकती है। एप्पल स्क्रीन की फोल्डिंग क्रीज को लगभग गायब करने के लिए एक नई हिंज टेक्नोलॉजी और अल्ट्रा-थिन फ्लेक्सिबल ग्लास का इस्तेमाल कर रहा है। फोन को कंपनी फ्लैगशिप A20 Pro प्रोसेसर से साथ लॉन्च करने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के चलते इसमें फेस आईडी की जगह पावर बटन में इंटीग्रेटेड साइड Touch ID और बैक पैनल पर दो 48-मेगापिक्सल के एडवांस रियर कैमरे मिल सकते हैं।
कीमत आदि की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाजार में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1,44,900 रुपये हो सकती है, जबकि बड़े iPhone 18 Pro Max का बेस मॉडल करीब 1,59,900 रुपये में आ सकता है। वहीं एप्पल अपने पहले फोल्डेबल iPhone Ultra को लगभग लगभग 2,49,900 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर सकता है? आज रात 10:30 बजे स्टीव जॉब्स थिएटर से लाइव होने वाले इस इवेंट में कंपनी इन सभी डिवाइसेज की सही कीमत के अलावा इनके कलर ऑप्शन और सेल की आधिकारिक डिटेल्स बताने वाली है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro सीरीज़ के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro Max हुआ सस्ता, यहां लगी खरीदने वालों की भीड़!