48MP कैमरे के साथ iPhone 17e लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, A19 चिप से है लैस, साथ में नया iPad Air भी लॉन्च

48MP कैमरे के साथ iPhone 17e लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, A19 चिप से है लैस, साथ में नया iPad Air भी लॉन्च

Apple ने आज नया iPhone 17e लॉन्च कर दिया है. इस फोन को iPhone 17 लाइनअप में एक पावरफुल और ज्यादा किफायती विकल्प के रूप में शामिल किया गया है. iPhone 17e के सेंटर में लेटेस्ट जनरेशन A19 चिप है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह यूजर्स के हर काम के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है. इसके अलावा इसमें Apple द्वारा डिजाइन किया गया लेटेस्ट जनरेशन C1X सेल्युलर मॉडेम भी है, जो iPhone 16e के C1 की तुलना में 2 गुना तक तेज है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फोटोग्राफी की बात करें तो iPhone 17e में 48MP Fusion कैमरा दिया गया है, जो नेक्स्ट जनरेशन पोर्ट्रेट और 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. यह ऑप्टिकल-क्वालिटी 2x टेलीफोटो भी सक्षम बनाता है, यानी एक ही डिवाइस में दो कैमरों जैसा अनुभव.

इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले Ceramic Shield 2 के साथ आता है, जो पिछले जनरेशन की तुलना में 3 गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और कम ग्लेयर प्रदान करता है. MagSafe सपोर्ट के साथ यूजर्स फास्ट वायरलेस चार्जिंग और एक्सेसरीज इकोसिस्टम का लाभ उठा सकते हैं.

जब यूजर सेल्युलर और Wi-Fi कवरेज से बाहर होते हैं, तब Apple की सैटेलाइट फीचर्स जैसे Emergency SOS, Roadside Assistance, Messages और Find My via satellite कनेक्टेड रहने में मदद करते हैं.

iPhone 17e की कीमत

iPhone 17e तीन प्रीमियम मैट फिनिश कलर्स ब्लैक, व्हाइट और सॉफ्ट पिंक में उपलब्ध होगा. इसका प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू होगा और फोन की उपलब्धता 11 मार्च से होगी. भारत में iPhone 17e की कीमत 64,900 रुपये बेस मॉडल के लिए रखी गई है. इसमें यूजर्स को 256GB का इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा. जबकि 512GB स्टोरेज वाले ऑप्शन के लिए आपको 84,900 रुपये खर्च करने होंगे. EMI के साथ कंपनी सेलेक्ट बैंक कार्ड पर 5 हजार का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है.

मजबूत और टिकाऊ डिजाइन

iPhone 17e एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम डिजाइन के साथ आता है और IP68 रेटिंग के कारण पानी, धूल और छींटों से सुरक्षित है. Ceramic Shield 2 को पिछले जनरेशन से ज्यादा मजबूत बताया गया है. OLED टेक्नोलॉजी वाला Super Retina XDR डिस्प्ले 1200 निट्स तक HDR ब्राइटनेस देता है.

Face ID सुरक्षित अनलॉकिंग और ऑथेंटिकेशन देता है, जबकि Action बटन से यूजर्स फ्लैशलाइट या अन्य फीचर को एक प्रेस में एक्सेस कर सकते हैं.

परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी

A19 चिप 3-नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर आधारित है. 6-कोर CPU iPhone 11 की तुलना में 2 गुना तक तेज बताया गया है. 4-कोर GPU हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग के साथ हाई-एंड गेमिंग सपोर्ट करता है. 16-कोर Neural Engine जनरेटिव AI मॉडल्स को तेज बनाता है. C1X मॉडेम 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत करता है, जिससे बैटरी लाइफ बेहतर होती है.

बैटरी और चार्जिंग

USB-C फास्ट चार्जिंग से 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज संभव है. MagSafe और Qi2 के जरिए 15W तक वायरलेस चार्जिंग मिलती है.

एडवांस कैमरा सिस्टम

48MP Fusion कैमरा 24MP डिफॉल्ट शूटिंग विकल्प भी देता है. पोर्ट्रेट मोड में बेहतर डेप्थ और स्मूद बोकेह मिलता है. iPhone 17e 4K Dolby Vision वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है और Spatial Audio सपोर्ट करता है.

iOS 26 और Apple Intelligence

iPhone 17e iOS 26 के साथ आता है, जिसमें नया डिजाइन, Apple Intelligence फीचर्स, Live Translation, Call Screening और Message Filtering जैसे अपडेट शामिल हैं.

नया iPad Air भी लॉन्च

इसके अलावा कंपनी एक नया iPad Air को M4 चिप के साथ लॉन्च किया है. इस नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव M4 प्रोसेसर है, जबकि इसके बाकी कई फीचर्स पिछले साल लॉन्च हुए M3 मॉडल जैसे ही हैं.

Apple के अनुसार, इस iPad Air में मुख्य नए फीचर्स Apple silicon से जुड़े हुए हैं. M4 चिप न केवल बेहतर परफॉर्मेंस देती है, बल्कि इसमें M3 मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा यूनिफाइड मेमोरी भी दी गई है. सेल्युलर यूजर्स के लिए iPad Air में Apple का इन-हाउस 5G मॉडेम C1X जोड़ा गया है. iPhone Air में पिछले साल C1X पहली बार पेश किया गया था, और बाद में यह iPad Pro के M5 मॉडल में भी आया.

Apple का कहना है कि C1X मॉडेम 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत करता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो ज्यादा सेल्युलर डेटा इस्तेमाल करते हैं. इससे बैटरी लाइफ में सुधार देखने को मिल सकता है. इसके अलावा N1 वायरलेस चिप भी दी गई है, जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread को सपोर्ट करती है. Apple के मुताबिक N1 5GHz Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होने पर बेहतर परफॉर्मेंस देता है और Personal Hotspot तथा AirDrop जैसी सुविधाओं की विश्वसनीयता बढ़ाता है. नया M4 iPad Air पहले की तरह 11-इंच और 13-इंच साइज में उपलब्ध होगा.

iPad Air M4 की कीमत

iPad Air M4 की भारत में कीमत की बात करें तो 11-इंच वैरिएंट की कीमत 64,900 रुपये रखी गई है. जबकि 13-इंच वैरिएंट की कीमत 84,900 रुपये रखी गई है. इस डिवाइस को 4 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवाया गया है. जबकि इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: ChatGPT, Grok, Gemini या दूसरे AI से भूल कर भी न पूछे ये 6 सवाल, फंसा देगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पहला वाला सबसे जरूरी

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo