साल 2020 की पहली Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो चुकी है, हालांकि आज यह सेल खासतौर से प्राइम मेम्बर्स के लिए शुरू हुई है। कल यानि 19 जनवरी से सभी यूज़र्स इस सेल का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप सेल के दौरान मिल रही डील्स के बारे में जानना चाह रहे हैं या एक बढ़िया smartphone की तलाश में हैं तो एक बार इन डील्स पर नज़र डाल सकते हैं। हम आज कुछ बढ़िया स्मार्टफोन डील्स का उल्लेख कर रहे हैं।
MRP: Rs 37999
OnePlus 7T स्मार्टफोन आज की सेल में Rs 34999 के दाम में उपलब्ध है और डिवाइस को Rs 5833 प्रति माह की नो कोस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है जो 6 महीने के लिए होगी। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड द्वारा ख़रीदारी करने पर 10% इंसटेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। डिवाइस की खासियत इसकी 90 Hz refresh rate वाली डिस्प्ले है।
MRP: Rs 12999
चार कैमरा वाले Redmi Note 8 स्मार्टफोन को आज Rs 9999 के दाम में सेल किया जा रहा है। यह प्राइस 4+64GB वेरिएंट के लिए है जिसका मैक्सिमम रीटेल प्राइस Rs 12999 है।
MRP: Rs 16999
बात करें Redmi Note 8 Pro की तो यह डिवाइस आज Rs 13999 में मिल रहा है। एक्स्चेंज ऑफर में डिवाइस को 1000 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड द्वारा ख़रीदारी पर 10% इंसटेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
MRP: Rs 15500
Samsung के Galaxy M30s को अमेज़न की इस सेल में Rs 12999 में सेल किया जा रहा है। छह महीने की नो कोस्ट EMI पर डिवाइस खरीदने के लिए ग्राहकों को प्रति माह Rs 2167 अदा करने होंगे। स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 48MP का क्वाड कैमरा दिया गया है। SBI क्रेडिट कार्ड द्वारा ख़रीदारी पर 10% इंसटेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
MRP: Rs 10000
Samsung का Galaxy M10s आज की सेल में Rs 7999 में मिल रहा है। यह डिवाइस अगर SBI क्रेडिट कार्ड द्वारा खरीदते हैं तो 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। डिवाइस को 9 महीने की नो कोस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है जिसके बाद आपको प्रति माह Rs 888 देने होंगे।