बाजार में आ रहा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa से होगा सारा काम, जानें सभी डिटेल्स
Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर सकता है. Fire Phone के फेल होने के कई साल बाद अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी एक नया स्मार्टफोन बना रही है. इस बार फोकस AI और अपने वॉयस असिस्टेंट Alexa पर रखा जाएगा, जो इस डिवाइस का मुख्य हिस्सा हो सकता है.
SurveyReuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon इस नए स्मार्टफोन पर “Transformer” नाम के इंटरनल प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहा है. इस प्रोजेक्ट को कंपनी के Devices and Services डिवीजन के तहत विकसित किया जा रहा है, जहां ZeroOne नाम की एक नई टीम इसकी जिम्मेदारी संभाल रही है.
Amazon के इकोसिस्टम से रहेगा जुड़ा
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन एक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया जा रहा है, जो पूरे दिन Amazon के इकोसिस्टम से जुड़ा रहेगा. इसका मतलब यह है कि Alexa सिर्फ एक फीचर नहीं होगा, बल्कि पूरे फोन का सेंटर होगा.
इस स्मार्टफोन में AI पर काफी जोर दिया जाएगा और Alexa को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यूजर बिना ज्यादा ऐप्स खोले अपने रोजमर्रा के काम कर सके. यानी शॉपिंग करना, वीडियो देखना या दूसरे काम सीधे वॉयस कमांड के जरिए पूरे किए जा सकेंगे.
यह डिवाइस Amazon की अपनी सर्विसेज जैसे Shopping, Prime Video और Prime Music के साथ गहराई से जुड़ा हो सकता है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Alexa में जो नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं, उनका इस्तेमाल इस फोन में किया जाएगा, जिससे यूजर एक्सपीरियंस ज्यादा स्मार्ट और आसान हो सकता है.
डिजाइन के मामले में यह फोन पारंपरिक स्मार्टफोन से थोड़ा अलग हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, इसमें Light Phone जैसे सिंपल इंटरफेस से प्रेरणा ली जा सकती है, जहां ऐप्स कम होंगे और वॉयस कंट्रोल ज्यादा महत्वपूर्ण होगा.
इस प्रोजेक्ट का मकसद एक ऐसा असिस्टेंट बनाना है जो हर समय एक्टिव रहे और अलग-अलग डिवाइस के बीच लगातार काम करता रहे. यानी यह सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि Amazon के पूरे इकोसिस्टम का कंट्रोल सेंटर बन सकता है.
फिलहाल फोन की जानकारी नहीं
फिलहाल इस फोन की कीमत या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और कंपनी के अंदरूनी फैसलों के आधार पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है या बंद भी किया जा सकता है.
Amazon ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अगर यह फोन लॉन्च होता है, तो यह कंपनी की दूसरी कोशिश होगी, क्योंकि इससे पहले Fire Phone को 2015 में खराब रिस्पॉन्स के चलते बंद कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile