Samsung Galaxy S26 Ultra
Amazon Great Indian Festival 2026 Sale की शुरुआत 8 अक्टूबर को होने वाली है। हालांकि, अमेजन सेल शुरू होने में अभी कुछ समय बचा है, इसके पहले ही बहुत सी स्मार्टफोन डील के साथ साथ कुछ प्रोडक्टस पर ऑफर सामने आए हैं। इस समय Samsung के कुछ फोन्स के साथ साथ सैमसंग के लेटेस्ट Fold Phone पर भी डील सामने आ चुकी है। अगर आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले इन दमदार ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसी समय इन डील और ऑफर के बारे में जान लेना चाहिए। इसके अलावा Amazon Prime Members को अलग से ऑफर मिलेंगे, इसके बारे में भी आपको पहले ही जान लेना चाहिए।
Samsung के कुछ फोन्स पर Amazon India पर Great Festival Sale 2026 में दमदार डील मिलने वाली हैं। सैमसंग के कुछ बजट फोन्स के साथ साथ मिड-रेंज और इसके साथ ही कुछ प्रीमियम फोन्स पर धमाका ऑफर मिलने वाला है। Samsung Galaxy M17e को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो सेल में यह आपको 16,999 रुपये के डिस्काउंट प्राइस में मिलने वाला है। इसकी लिस्टिंग प्राइस 19,999 रुपये है। इसका मतलब है कि फोन पर आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है।
Samsung Galaxy M17 भी सेल के दौरान 21,999 रुपये के स्थान पर केवल और केवल 19,999 रुपये में मिलने वाला है। Samsung Galaxy M47 को अगर देखा जाए तो इस फोन पर धमाका नहीं धमाकेदार डिस्काउंट मिलने वाला है। इस फोन को 35,999 रुपये के स्थान पर 25,999 रुपये में खरीदने के लिए मिलने वाला है। फोन पर सीधे ही 10000 रुपये की बचत GIF 2026 सेल में होने वाली है।
अगर आप नए लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 को खरीदना चाहते हैं तो इसे आप 1,79,999 रुपये के स्थान पर 1,92,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का प्राइस भी 1,99,999 रुपये के स्थान पर सेल में 1,92,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेल में डिस्काउंट के अलावा कूपन डिस्काउंट भी मिलेंगे। Amazon GIF 2026 Sale में स्मार्टफोन्स के अलावा लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि पर 80% तक की छूट मिलने वाली है। इसके अलावा अगर आप SBI Cards के साथ खरीदारी करते हैं तो आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
अगर आप अपने पुराने फोन को देकर नए फोन को खरीदते हैं तो सेल के दौरान आपको बढ़िया डील मिलने वाली है। प्राइम मेम्बर्स को अलग से भी डिस्काउंट सेल के दौरान दिया जाने वाला है। Amazon Pay यूजर्स को कैशबैक के अलावा अन्य पेमेंट ऑफर भी मिलने वाले हैं। इसके अलावा No Cost EMI का लाभ भी आपको दिया जाएगा। यह सेल 8 अक्टूबर को सभी यूजर्स के लिए शुरू होने वाली है, और Prime Members के लिए सेल एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Redmi ने सैमसंग को मात देने उतारा Redmi 17C..मिलता है 50MP का कैमरा और 6000mAh बैटरी