7000mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप Realme फोन हुआ हज़ारों रुपये सस्ता, ऑफर का जमकर फायदा उठा रहे लोग

7000mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप Realme फोन हुआ हज़ारों रुपये सस्ता, ऑफर का जमकर फायदा उठा रहे लोग

भारत में जो लोग नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। Realme GT 7T अब पहले के मुकाबले काफी किफायती हो गया है, जिससे यह उन यूज़र्स के लिए आकर्षक विकल्प बनकर उभर रहा है जो बजट के अंदर एक भरोसेमंद और दमदार फोन चाहते हैं। रियलमी के इस मॉडल को इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर नए दाम के साथ पेश किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नई कीमत के साथ यह फोन अपनी खासियतों के मामले में उन लोगों का ध्यान खींच सकता है जो बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद अनुभव चाहते हैं। आइए Realme GT 7T की पूरी डील चेक करते हैं।

Flipkart पर Realme GT 7T का ऑफर

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Realme GT 7T अब 34,999 रुपये की अपनी असली कीमत के बजाए 29,999 रुपये में उपलब्ध है, यानी इसमें सीधे 5,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा, Flipkart Axis या Flipkart SBI बैंक कार्ड्स के जरिए भुगतान करने पर ग्राहकों को 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।

कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत पुराने फोन को बदलने पर 28,750 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। इस फोन को ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

Realme GT 7T के स्पेक्स और फीचर्स

Realme का यह स्मार्टफोन 6.8-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद रहती है। इसकी ब्राइटनेस 6000 निट्स तक जा सकती है, इसलिए तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और IP69 रेटिंग के कारण यह पानी और धूल से अच्छी सुरक्षा देता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में MediaTek Dimensity D8400-Max प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज के मामले में यह फोन 512GB तक की क्षमता देता है, जिससे आपको काफी स्पेस मिल जाता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ डुअल कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए परफेक्ट है।

यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित Realme UI पर चलता है। पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth और NFC जैसे जरूरी फीचर्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 15 अप्रैल को सोना-चांदी सस्ते हुए या महंगे? देखें आज के ताज़ा रेट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo