200MP का कैमरा और 8000mAh की बैटरी के साथ गर्दा उड़ाने आया ये फोन, क्या है कीमत

HIGHLIGHTS

iQOO ने अपने iQOO 15T को लॉन्च कर दिया है।

iQOO के इस फोन में 200MP का कैमरा सेटअप मिलता है।

iQOO ने अपने इस फोन में 8000mAh की बैटरी भी दी है।

iQOO ने 200MP कैमरा के साथ अपने iQOO 15T को लॉन्च कर दिया है, इस फोन में एक 8000mAh की बैटरी भी मिलती है। अभी कुछ दिन पहले ही iQOO के इस फोन को इंडिया की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था। इस फोन की कुछ खासियत अगर देखें तो इसमें 16GB की रैम के अलावा 1TB स्टॉरिज मिलती है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी का यह फोन खासतौर पर इन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो गेमिंग के शौकीन हैं। इसके अलावा इस फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग भी मिलती है। आइए इस फोन के बारे में अन्य जानकारी के अलावा इसकी कीमत आदि को भी देखते हैं।

iQOO 15T के स्पेक्स और फीचर

iQOO 15T को कंपनी ने एक 6.82-इंच के LTPO OLED डिस्प्ले पैनल पर लॉन्च किया है, इस डिस्प्ले को कंपनी ने 2K डिस्प्ले पर लौनक किया है, इसके अलावा 144Hz रिफ्रेश रेट भी आपको इसमें दिया जा रहा है। फोन को कंपनी की ओर से MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह प्रोसेसर Monster Edition वाला चिपसेट है। इस प्रोसेसर के साथ यह फोन एक दमदार गेमिंग फोन भी बन जाता है।

कंपनी ने इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी है जो 100W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया है, जो Android 16 के अलावा OriginOS पर लॉन्च किया है। इस बैटरी को देखते हैं तो यह Blue Ocean बैटरी है। यह सिलिकॉन कार्बन बैटरी तकनीकी पर चलती है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप भी मिलता है।

फोन में एक 200MP का एक में कैमरा और एक 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप भी मिलता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में iQOO की ओर से 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर इसका प्राइस क्या है और आप इसे कहाँ से खरीद सकते हैं।

iQOO 15T का प्राइस और सेल की सम्पूर्ण जानकारी

iQOO 15T स्मार्टफोन को इस समय चीन के स्मार्टफोन मात्र में ही लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फोन को 5 अलग अलग स्टॉरिज मॉड लॉन्च किया है। इस फोन को 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज, 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज और इसके अलावा 16GB रैम और 256GB स्टॉरिज, 16GB और 512GB स्टॉरिज और 16GB रैम और 1TB स्टॉरिज मॉडल में आता है। फोन की शुरुआती कीमत को देखते हैं तो चीन में फोन को CNY 4099 यानि 58000 रुपये शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन का टॉप मॉडल CNY 5999 यानि लगभग लगभग 85000 रुपये के आसपास है।

यह भी पढ़ें: Redmi के इस फोन पर भारी डिस्काउंट..31 हजार का फोन घटकर अब इतने में

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :