अगर आप नया स्मार्टफोन, Smart TV, लैपटॉप या होम अप्लायंस खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Vijay Sales Grand Electronics Sale 2026 शुरू हो चुकी है, जिसमें ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस की बड़ी रेंज पर 65% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
यह सेल कंपनी के सभी रिटेल स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है. डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और My VS Rewards Program के जरिए अतिरिक्त फायदे भी मिल रहे हैं.
Vijay Sales की इस सेल में 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹11,499 रखी गई है. अलग-अलग बजट के लिए कई प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं. वहीं Smart TV खरीदने वालों को 65% तक की छूट मिल रही है. सेल में QLED, OLED और Mini LED जैसे प्रीमियम टीवी मॉडल भी शामिल हैं. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग स्क्रीन साइज चुन सकते हैं.
लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी यह सेल फायदेमंद साबित हो सकती है. कंपनी 40% तक की छूट दे रही है. वहीं गेमिंग लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹70,990 रखी गई है. चाहे पढ़ाई, ऑफिस का काम हो या गेमिंग, सभी तरह के यूजर्स के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं.
होम अप्लायंस कैटेगरी में भी कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं. एयर कंडीशनर की शुरुआती कीमत ₹28,490 है. वॉशिंग मशीन ₹10,990 से शुरू हो रही है, जबकि रेफ्रिजरेटर ₹9,490 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. किचन अप्लायंस पर भी अच्छी छूट मिल रही है. एयर फ्रायर ₹2,799, माइक्रोवेव ओवन ₹6,490 और कुकटॉप व चिमनी ₹1,299 की शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकते हैं.
सेल में लाइफस्टाइल गैजेट्स पर भी शानदार डील मिल रही है. स्मार्टवॉच ₹1,299, ऑडियो प्रोडक्ट्स ₹499, पर्सनल केयर डिवाइस ₹549 और हेयर ड्रायर ₹699 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं.
Vijay Sales ने HDFC Bank, ICICI Bank, American Express, HSBC समेत कई बैंकों के साथ साझेदारी की है. पात्र कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹20,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या EMI बेनिफिट मिल सकता है.
इसके अलावा My VS Rewards Program के तहत खरीदारी पर प्रति रुपये 0.75% रिवॉर्ड पॉइंट्स भी दिए जाएंगे, जिन्हें अगली खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकेगा. त्योहारी खरीदारी से पहले शुरू हुई यह सेल उन ग्राहकों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, जो कम कीमत में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान