टेलीकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea (Vi) ने पंजाब सर्कल में प्रीपेड (Prepaid) और पोस्टपेड (Postpaid) ग्राहकों के लिए Voice Over WiFi (VoWiFi) कॉलिंग (Calling) सर्विस शुरू की है
यह सेवा पंजाब सर्कल के उपयोगकर्ताओं के लिए बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध होगी
चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और भटिंडा में वीआई (Vi) ग्राहक सेवा का उपयोग कर सकते हैं
टेलीकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea (Vi) ने पंजाब सर्कल में प्रीपेड (Prepaid) और पोस्टपेड (Postpaid) ग्राहकों के लिए Voice Over WiFi (VoWiFi) कॉलिंग (Calling) सर्विस शुरू की है। यह सेवा पंजाब सर्कल के उपयोगकर्ताओं के लिए बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध होगी। चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और भटिंडा में वीआई (Vi) ग्राहक सेवा का उपयोग कर सकते हैं। VoWiFi ग्राहक को किसी भी वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करके कॉल करने की अनुमति देता है ऐसा भी कह सकते है कि VoWiFi मोबाइल नेटवर्क या कमजोर मोबाइल नेटवर्क के बिना कॉल करने की अनुमति देता है, और वर्तमान में, यह ऊपर बताए गए शहरों में कार्य कर रहा है, यानि अगर आप भी पंजाब सर्कल के इन जगह पर रहते हैं तो आपको इस सेवा का लाभ बड़ी ही आसानी से मिल सकता है।
कैसे अपने फोन में शुरू करें Vi VoWiFi Calling सेवा?
अनलिमिटेड प्लान्स पर यूजर्स के लिए Vo WiFi कॉल्स फ्री हैं। हालांकि, अगर यूजर्स अनलिमिटेड प्लान (plan) पर नहीं हैं तो उनसे प्लान (plan) के बेस टैरिफ (tariff) के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। अपने फोन पर VoWiFi को ऐक्टिव करने के लिए, उपयोगकर्ताओं के पास एक इंटरनेट (Internet) कनेक्शन (Connection) होना चाहिए और एक 4G सिम के साथ एक 4G पर काम करने वाला हैंडसेट होना चाहिए जिसमें VoLTE सेवा काम करती हो। वाई-फाई कॉलिंग (Calling) को अपने डिवाइस में ऐक्टीवेट करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएँ सेटिंग> वाई-फाई और इंटरनेट (Internet)> सिम और नेटवर्क> सिम 1 या सिम 2> वाई-फाई कॉलिंग (Calling) ऑप्शन को शुरू कर दें।
हालांकि अगर आपके फोन में आपको यह सेटिंग नहीं मिलती है तो आपको सबसे पहले वह डिवाइस लिस्ट देख लेनी चाहिए जहां आपको पता चल जाएगा कि आपके डिवाइस पर यह सेवा काम करेगी या नहीं। यह लिस्ट आपको इंटरनेट (Internet) पर आसानी से मिल जाने वाली है, यहाँ आपको अगर अपना डिवाइस मिल जाता और इसके बाद भी अगर आपको अपने फोन में यह सेटिंग नहीं मिलती है तो आपको अपने अपने फ़ोन में सॉफ़्टवेयर को अपडेट करने की आवश्यकता हो सकती है। फोन सेटिंग में फीचर को इनेबल करने से पहले यूजर्स को अपने सिम प्रोफाइल पर VoLTE को इनेबल करना पड़ सकता है। VoLTE चालू होने के बाद, उपयोगकर्ताओं को सिम कार्ड और नेटवर्क पर जाना होगा, अपने 4G सिम की तलाश करनी होगी और फिर वाईफाई का उपयोग करके मेक कॉल्स पर जाना होगा और इसे चालू करना होगा।
Vi VoWifi कॉलिंग (Calling) सेवा वर्तमान में दिल्ली और NCR, गुजरात, मुंबई, महाराष्ट्र और गोवा, राजस्थान, यूपी और पश्चिम बंगाल में उपलब्ध है। वीआई (Vi) आने वाले महीनों में VoWifi को और अधिक स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया में है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile