OTT पर अप्रैल में आने वाली हैं ये ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर वेब सीरीज़, देखें कहां होंगी स्ट्रीम
साक्षी तंवर की माई नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़
गुल्लक का तीसरा सीज़न भी आने वाला है जल्द
Abhay का तीसरा सीज़न 8 अप्रैल से होगा स्ट्रीम
अप्रैल का महीना एंटर्टेंमेंट (entertainment) के लिहाज से फुल ऑन मसाले वाला होने वाला है। इस महीने कई नई वेब सीरीज़ को OTT प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा जो एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर होंगी। ये वेब सीरीज़ नेटफ्लिक्स (Netflix), सोनी लिव (Sony Liv), ज़ी5 (Zee5) आदि पर रिलीज़ की जाएंगी। चलिए जानते हैं इस महीने रिलीज़ होने वाली नई वेब सीरीज़ (web series) के बारे में…
Surveyयह भी पढ़ें: 29 मार्च 2022 को क्या है सोने का दाम, आपके शहर में किस दाम में मिल रहा है सोना-चांदी यहाँ देखें
Mai
साक्षी तंवर की यह वेब सीरीज़ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आने वाली है। सीरीज़ में उन्हें ऐसे किरदार में देखा जाएगा जिसमें वे पहले नज़र नहीं आई हैं। माई को 15 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा। साक्षी के साथ ही स्टार कास्ट में विवेक मुशरान, वामिका गब्बी, अनंत विधात, राइमा सेन, अंकुर रतन, प्रशांत नारायण, वैभव राज गुप्ता और सीमा पाहवा नज़र आने वाले हैं।
Queen of south season 5
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 8 अप्रैल को माफिया को लेकर बनाई गई शानदार वेब सीरीज़ क्वीन ऑफ साउथ (Queen of south) का पांचवा सीज़न रिलीज़ होगा। इस तरह एक औरत के माफिया की दुनिया की क्वीन बनने की कहानी को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या भूल गए हैं अपना WhatsApp PIN: अब आसानी से एक्सेस कर पाएंगे अपना अकाउंट, देखें तरीका
Gullak Season 3
जमील खान, वैभव राज गुप्ता और गीतांजली कुलकर्णी स्टारर वेब सीरीज गुल्लक सीजन 3 एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज होगी. ये सीरीज 7 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. इसके पहले इस सीरीज के दोनों सीजन्स को खूब पसंद किया गया था.
Abhay Season 3
कुणाल खेमू और आशा नेगी की एक्शन थ्रिलर सीरीज अभय का सीज़न 3 भी अप्रैल में रिलीज़ होने वाला है। नए सीज़न को आप 8 अप्रैल से ज़ी5 (Zee5) पर देख सकते हैं। इसके पहले दो सीज़न को दर्शकों ने खूब सराहा था।
यह भी पढ़ें: realme के इस फोन पर Flipkart दे रहा है Rs 3,250 तक का डिस्काउंट, जानें कैसे मिलेगी डील
Enjoying writing since 2017... View Full Profile