GenZ का Bluetooth स्पीकर, 4 अक्षर का नाम…फ्लाइट में मची खलबली, वापस लौटानी पड़ी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
Bluetooth डिवाइस के "BOMB" नाम की वजह से उड़ान वापस लौटाई गई.
सुरक्षा एजेंसियों ने विमान और कार्गो सेक्शन की पूरी जांच की.
डिवाइस एक 16 वर्षीय किशोर का था जिसने नाम बदलना भूल गया था.
अमेरिका से स्पेन जा रही एक United Airlines की उड़ान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि एक Bluetooth डिवाइस का संदिग्ध नाम था, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया. विमान न्यूआर्क, न्यू जर्सी से पाल्मा डी मयोर्का के लिए रवाना हुआ था. करीब साढ़े चार घंटे हवा में रहने के बाद विमान को वापस न्यूआर्क लौटना पड़ा.
SurveyBluetooth डिवाइस के नाम से बढ़ी चिंता
रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान के दौरान यात्रियों के फोन में एक Bluetooth डिवाइस दिखाई दिया, जिसका नाम “BOMB” था. यह नाम सामने आते ही सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई. इसके बाद चालक दल ने यात्रियों को अपने Bluetooth डिवाइस बंद करने के निर्देश दिए.

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि विमान में कई बार घोषणा की गई और कहा गया कि किसी की “छोटी सी मजाक” की वजह से सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
विमान को वापस लौटाने का लिया गया फैसला
United Airlines ने पुष्टि की कि सुरक्षा संबंधी संभावित खतरे को देखते हुए विमान को वापस न्यूआर्क लाया गया. हालांकि एयरलाइन ने खतरे की सटीक जानकारी साझा नहीं की, लेकिन बाद में सामने आई जानकारी से पता चला कि Bluetooth नेटवर्क के नाम ने सुरक्षा एजेंसियों को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया था.
उतरते ही शुरू हुई जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान के उतरने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे विमान की जांच की. यात्रियों को विमान से उतारा गया और कार्गो सेक्शन समेत पूरे विमान की तलाशी ली गई. एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग में भी इस घटना का जिक्र सुनाई दिया, जहां बताया गया कि संदिग्ध Bluetooth नाम की वजह से सुरक्षा जांच जरूरी हो गई थी.

16 वर्षीय किशोर का निकला डिवाइस
सोशल मीडिया पर खुद को यात्री का परिचित बताने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया कि Bluetooth स्पीकर एक 16 वर्षीय किशोर का था. बताया गया कि उसने अपने स्पीकर का नाम काफी समय पहले “BOMB” रखा था और बाद में उसे बदलना भूल गया.
पूछताछ के दौरान किशोर ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि डिवाइस उसी का था और उसका किसी तरह की धमकी देने का इरादा नहीं था.
सुरक्षा नियमों के कारण हुई कार्रवाई
हवाई यात्रा में सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त नियम लागू होते हैं. ऐसे में किसी भी संदिग्ध शब्द, संदेश या डिवाइस नाम को हल्के में नहीं लिया जाता. इसी वजह से विमान को वापस बुलाया गया और व्यापक जांच की गई.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे एक गैर-जिम्मेदाराना मजाक बताया, जबकि कुछ का कहना था कि सुरक्षा एजेंसियों ने नियमों के मुताबिक सही कदम उठाया. हालांकि इस घटना की वजह से यात्रियों को कई घंटों की देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
