149 रुपये की शुरुआती कीमत में U&i ने लॉन्च किये चार गैजेट, आपके किस काम आएंगे?

HIGHLIGHTS

U&i ने Smart Band, Power Bank, TWS Earbuds और Type-C Adapter एक साथ लॉन्च किए हैं।

Smart Band में Heart Rate, SpO2, Blood Pressure Monitoring और 45 दिन की Battery मिलती है।

सबसे सस्ता गैजेट 149 रुपये की कीमत में आता है और सबसे महंगा 1,899 रुपये में।

कभी-कभी कोई Brand एक साथ इतने गैजेट लॉन्च कर देता है कि लगता है कि कंपनी ने कुछ काम का लॉन्च भी किया है या नहीं? हालांकि, U&i ने इस बार जो चार गैजेट लॉन्च किये हैं, उनमें से हर एक किसी न किसी रोजमर्रा की जरूरत के लिए बेस्ट माना जा सकता है। Smart Band हो, Power Bank हो, Earbuds हों या एक छोटा सा Type-C Adapter, इन चारों की कीमत देखकर आपको यकीन ही नहीं होने वाला है। आइए इन सभी गैजेट के बारे में एक एक करके जानते हैं।

Smart Band, 45 दिन की Battery और 1,899 रुपये कीमत

Fitness Series Smart Band यानि UiSW 8163 को भी कंपनी ने अपने अन्य प्रोडक्टस के साथ ही लॉन्च किया है। इसमें Heart Rate, SpO2 यानि Blood Oxygen Level, Blood Pressure और Heart Rate Variability आदि को Real-Time में जांचा जा सकता है। यह सब फीचर आमतौर पर 3,000 से 4,000 रुपये वाले Bands में मिलते हैं, कंपनी ने आपको यह सब मात्र 1,899 रुपये में देने का वादा किया है।

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इसमें आपको Sleep Tracking मिलती है, Multiple Sports Modes मिलते हैं, Step और Calorie Tracking आदि का लाभ भी मिल रहा है, इतना यही नहीं आपको इसमें Smart Notifications आदि भी मिल जाती है। इसके अलावा Sedentary Reminder है जो घंटों बैठे रहने पर हिलने की याद दिलाता है, Office में काम करने वालों के लिए यह Feature बेहद काम का है। Standby Time 45 दिन तक का है यानी बार-बार चार्ज करने की झंझट से भी आपको मुक्ति मिलती हिय। इस बैंड को आप Blush Pink, Mist Grey और Jet Black कलर में खरीद सकते हैं।

Power Bank, MagSafe भी है और कीमत सिर्फ 1,599 रुपये

Entry Star 176 Power Bank यानि UiPB 3807 में 10,000mAh की Battery है और 33W Fast Charging Support है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है MagSafe Wireless Charging है, यानी iPhone Users बिना Cable लगाए Wirelessly अपने फोन को इसके माध्यम से चार्ज कर सकते हैं। इसमें Built-in Type-C और Lightning Cable दोनों हैं, यानी अलग से Cable ढूंढने की जरूरत नहीं। Multiple Charging Ports हैं और HD Digital Display भी है जिससे कितनी Battery बची है यह साफ दिखता है। इसे आप ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं।

TWS Earbuds, 30 घंटे की Battery और कीमत सिर्फ 599 रुपये

Entry Star 179 TWS यानि TWS 4419 में 13mm Drivers दिए गए हैं जो इस कीमत के लिए अच्छे माने जाते हैं। Total Playback Time 30 घंटे तक का है जो किसी भी Budget Earbud के लिए काफी है। इसमें Low-Latency Gaming Mode है तो Gaming और Video देखने में Audio-Video Sync बना रहेगा। Fast Charging Support है और Calling का अनुभव भी ठीक-ठाक बताया गया है। Orange-Smoke Grey, Cream Beige-Smoke Grey और White-Light Grey आदि कलर में आप इसे खरीद सकते हैं।

Type-C Adapter, 120W Fast Charging और Foldable Stand, सिर्फ 149 रुपये में

यह सबसे छोटी चीज है लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली भी यही है। Stand Series Type-C Adapter यानि UiGD 3528 में 120W Fast Charging Support दिया गया है और साथ में एक Foldable Mobile Stand भी है। यानी Charge करते वक्त Phone को झुककर नहीं देखना पड़ेगा, Stand पर रखो और यह हैंड फ्री हो जाने वाला है।

क्या है सभी प्रोडक्ट्स की कीमत?

Fitness Series Smart Band 1,899 रुपये, Entry Star 176 Power Bank 1,599 रुपये, Entry Star 179 TWS Earbuds 599 रुपये, और Stand Series Type-C Adapter 149 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुए हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि आप इन सभी गैजेट्स को U&i के Retail और Distribution Network आदि से खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: घर में फिजूल पड़ी बोतल हैं गर्मी की तगड़ी काट..Cooler को बना देती हैं कूलिंग वाली ‘जादुई मशीन’

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :