Money Heist ही नहीं, Netflix पर ये तीन वेब सीरीज़ भी ज़रूर हैं देखने लायक

Highlights

स्ट्रेंजर थिंग्स से लेकर स्क्विड गेम के नाम है शामिल

जानिए Netflix पर पोपुलर वेब सीरीज़ के बारे में

ये तीन वेब सीरीज़ आपको ज़रूर आने वाली हैं पसंद

Money Heist ही नहीं, Netflix पर ये तीन वेब सीरीज़ भी ज़रूर हैं देखने लायक

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर फिल्मों और वेब सीरीज़ (Web series) का भंडार है जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। OTT प्लेटफॉर्म पर इस महीने की शुरुआत में भी कई शॉज़ आए हैं जिनमें से एक है Netflix का मोस्ट पोप्लुयर मनी हीस्ट (most popular money heist)। हालांकि, नेटफ्लिक्स पर ऐसे कई और शॉज़ भी हैं जो दर्शकों के दिल को छू गए हैं। अगर आपने अभी तक ये वेब सीरीज़ नहीं देखी हैं तो आपको ज़रूर देखनी चाहिए।

Stranger Things (2016)

यह 80 के दशक पर आधारित कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है जो लोगों को काफी पसंद आई है। सीरीज़ में युवा मित्रों का एक समूह सुपरनेचुरल फोर्सेज़ को महसूस करते हैं और गुप्त सरकारी कारनामों को देखते हैं। इनके जवाब ढूंढते-ढूंढते वे असाधारण रहस्यों की एक गुत्थी खोलते हैं।

SQUID GAME (2021)

बेशक मनी हीस्ट (Money Heist) लोगों की पसंदीदा सीरीज़ रही है लेकिन कोरिया के नए शॉ स्क्विड गेम (SQUID GAME) ने लोगों पर अपनी छाप छोड़ दी है। यह 2021 के सबसे चर्चित शॉज़ में से एक है। कहानी में उन लोगों को फंसा कर एक जानलेवा गेम की ओर ले जाया जाता है जिन्हें पैसे की सख्त ज़रूरत होती है।

SACRED GAMES (2018-2019)

भारत के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) के पहले मूल शॉ जो विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर आधारित है, वह सेक्रेड गेम्स है। यह सीरीज़ मुंबई के लिए उतना ही प्रेम पत्र था जितना कि वह अपने अंधेरे अतीत की एक तीखी मिर्ची की तरह रहा। इस सीरीज़ को 2018 से 2019 के बीच काफी चर्चा में पाया गया। यह भी पढ़ें: BSNL का 425 दिनों की वैलिडिटी वाला Recharge Plan कैसे दे रहा Vi-Jio को टक्कर, देखें

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles