The Family Man 4, Mirzapur और Panchayat Season 5: फैंस की उम्मीदें आसमान पर, Prime Video की ये रिटर्न्स बन चुकी हैं मेगा इवेंट
The Family Man 3 की धमाकेदार वापसी ने Amazon Prime Video के ओरिजिनल लाइनअप में मानो ना मानो एक नई ऊर्जा भर दी है। हालांकि, कहानी यहीं पर खत्म नहीं होती है, प्लैटफ़ॉर्म के पास कई ऐसी हाई-ऑक्टेन वेब सीरीज़ हैं, जिनकी सभी का अगला सीजन दर्शकों के इंतज़ार की बेसब्री को निरंतर बढ़ा रहा है। इन शो ने अपने दमदार प्लॉट, शानदार परफॉर्मेंस और ट्विस्ट-भरी कहानियों के दम पर देशभर के दर्शकों को चौंकाया है। अब जब नए सीज़न जल्द आने की चर्चा गर्म होती जा रही है, आइए जानते हैं वह शो जिनके लौटने का फैन्स सबसे ज़्यादा इंतज़ार कर रहे हैं।
The Family Man Season 4
The Family Man Season 4 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। द फैमिली मैन सीज़न 3 की क्लिफहेंजर एंडिंग ने साफ कर दिया है कि श्रीकांत तिवारी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। यह अगले सीजन की दिशा में बढ़ रहा है, अब देखना है कि आखिर नया विलेन होगा कौन होने वाला है? और श्रीकांत की फैमिली और देश दोनों पर मंडरा रहा खतरा कैसे आगे बढ़ने वाला है? इन सभी सवालों ने इंटरनेट पर पहले ही चिंगारी लगा दी है। अब देखना है कि आगे क्या होने वाला है।
Farzi Season 2
इसी बीच Farzi Season 2 की चर्चा भी फिर से जिंदा होने लागि है, खासकर इसलिए क्योंकि The Family Man 3 में विजय सेतुपति की सरप्राइज़ एंट्री ने फैन्स को Farzi की दुनिया की याद दिला दी है। शाहिद कपूर और सेतुपति की टक्कर देखने की उम्मीद ने इस क्राइम-थ्रिलर यूनिवर्स को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना है कि Amazon Prime Video की यह स्पेशल कब तक दस्तक देती है।
Mirzapur Film
अपनी अलग जगह बनाने वाली Mirzapur: The Film इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। लंबे समय से फैन्स यह जानने को उत्सुक थे कि क्या 'सचिव जी' यानी जितेंद्र कुमार इस डार्क, खून-खराबे वाले गैंगस्टर यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे? रिपोर्ट्स को देखा जाए तो यह तो इस हिंट को सच मान बैठी हैं। Mirzapur यूनिवर्स के इस सिनेमेटिक अपग्रेड से फैन्स को बड़े पर्दे जैसा अनुभव मिलने वाला है। इसके अलावा इस वेब सीरीज के नए सीजन की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है।
Panchayat Season 5
इसी कड़ी में दर्शक 'Panchayat 5' का भी उतनी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, जितना ऊपर बताई गई अन्य वेब सीरीज और मूवीज का। अपने छोटे-से गाँव फुलेरा में बसी यह दिल को छू लेने वाली कहानी अपनी सादगी और भावनाओं की वजह से हर उम्र के दर्शकों की पसंद बन गई है। 2026 में आने वाला इसका पाँचवाँ सीज़न पहले से ही चर्चा में है, क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि अभिषेक, ग्राम प्रधान और बाकी पंचायत फैमिली अब किस नई स्थिति से जूझने वाले हैं, खासकर बनराकस और बिनोद का क्या होने वाला है।
Prime Video की ये सभी फ्रैंचाइज़ी एक बार फिर दर्शकों को बांधने की तैयारी कर रही हैं। चाहे क्राइम-थ्रिलर हो, एक्शन, ड्रामा या गाँव की सादगी! हर शो के लिए उत्साह अपने चरम पर है। मैं तो इन सभी वेब सीरीज और मूवीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ, आप आप किस सीज़न का सबसे ज़्यादा इंतज़ार कर रहे हैं?