हंसी का गुब्बारा हैं 2025 की ये 7 कॉमेडी फिल्में, देखते-देखते पूरा परिवार हो जाएगा लोटपोट, एक की IMDb रेटिंग 9.4

साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और बस कुछ ही हफ्ते बाकी हैं. ऐसे में आज हम उन कॉमेडी फिल्मों पर एक नज़र डालने वाले हैं जिन्होंने इस साल दर्शकों को खूब हंसाया और अपने प्रदर्शन से धमाल मचा दिया. इन फिल्मों ने सिर्फ शानदार कमाई नहीं की बल्कि क्रिटिक्स ने भी इन्हें खुलकर सराहा. कॉमेडी फिल्मों का अपना एक अलग फैन बेस होता है. जिंदगी की भागदौड़ और तनाव के बीच ये फिल्में मन को हल्का करती हैं और कुछ देर की हंसी आपको रिलैक्स महसूस कराती है. इस साल थिएटर्स और ओटीटी पर कई कॉमेडी फिल्में रिलीज हुईं और उनमें से कुछ ने IMDb पर बेहतरीन स्कोर हासिल किया. चलिए, उन्हीं फिल्मों को फिर से याद करते हैं.
Ghich Pich
कहां देखें: Theatre
अगस्त 2025 में रिलीज हुई ‘घिचपिच’ भारतीय मिडिल-क्लास फैमिली के पिता और बच्चों के रिश्ते को मजेदार अंदाज में पेश करती है. इस फिल्म को IMDb पर 9.4 रेटिंग मिली थी.
Tourist Family
कहां देखें: JioHotstar
अप्रैल 2025 में रिलीज हुई ‘टूरिस्ट फैमिली’ एक लो बजट फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाल कर दिया. कहानी श्रीलंका से कोविड के बाद भारत में काम तलाशते पहुंचे एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.2 दर्ज हुई थी.
De De Pyaar De 2
कहां देखें: Theatre
अजय देवगन और आर. माधवन की मुख्य भूमिका वाली ‘दे दे प्यार दे 2’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला. हाल में रिलीज हुई इस फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली.
Jolly LLB 3
कहां देखें: Netflix
‘जॉली एलएलबी 3’ भी इस साल की हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्मों में शुमार है. इसमें दो वकीलों की बेहद मजेदार नोक-झोंक के बीच एक किसान के लिए इंसाफ की लड़ाई दिखाई गई है. इस फिल्म की IMDb रेटिंग 6.8 रही.
Thamma
कहां देखें: Theatre
आयुष्मान खुराना और आर. माधवन की फिल्म ‘थामा’ भी इस लिस्ट में आती है. फिल्म की IMDb रेटिंग 6.4 है. इसमें कॉमेडी के साथ हॉरर को भी शामिल किया गया है.
Dhoom Dhaam
कहां देखें: Netflix
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘धूम धाम’ ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. नवविवाहित जोड़े की मजेदार कहानी पर बनी इस फिल्म में हंसी और रोमांच दोनों हैं. IMDb पर इसे 6.4 स्कोर मिला.
Sitaare Zameen Par
कहां देखें: YouTube
आमिर खान लंबे समय बाद इस फिल्म के जरिए फिर सुर्खियों में लौटे. ;तारे ज़मीन पर’ फिल्म के सीक्वल ‘सितारे जमीन पर’ को IMDb पर 6.9 रेटिंग प्राप्त हुई.
