iPhone यूजर्स हो जाएँ सावधान! सिर्फ वेबसाइट खोलने से भी फोन हो सकता है हैक, Telegram CEO ने दी चेतावनी

Highlights

Telegram CEO Pavel Durov ने दावा किया है कि पुराने iOS वाले iPhone बड़े पैमाने पर साइबर हमलों का निशाना बन रहे हैं।

ड्यूरोव के अनुआर, कुछ सुरक्षा खामियों का फायदा उठाने के लिए किसी वेबसाइट को खोलना भी काफी हो सकता है।

Telegram पुराने iOS इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी भेज रहा है।

अगर आपके पास iPhone है और आपने लंबे समय से उसका सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। असल में, Telegram के फाउंडर और CEO Pavel Durov ने iPhone की सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी देते हुए इंटरनेट पर अचानक ही माहौल को गर्म कर दिया है। उनका दावा है कि पुराने iOS वर्जन इस्तेमाल करने वाले लोग साइबर हमलों का निशाना बन रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कुछ परिस्थितियों में केवल एक वेबसाइट मात्र को ओपन करने से उनके फोन पर खतरा आ सकता है।

Telegram CEO ने क्या कहा?

Pavel Durov ने X पर पोस्ट करते हुए यह दावा किया कि iPhone यूजर्स को बड़े पैमाने पर हैक किया जा रहा है। उनके अनुसार, अगर फोन का iOS थोड़ा भी पुराना है, तो उसमें मौजूद डेटा जोखिम में पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि Telegram पुराने iOS इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सुरक्षा चेतावनी भेज रहा है, ताकि वे समय रहते अपना फोन अपडेट कर सकें।

हालांकि, Pavel Durov ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन खास कमजोरियों या हैकर ग्रुप्स के कारण इस तरह का खतरा बढ़ रहा है।

क्या मात्र एक वेबसाइट ओपन करने से हैक हो सकता है फोन?

कुछ साइबर हमलों में ब्राउजर या ऑपरेटिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में खास तरीके से तैयार किया गया वेब कंटेंट खतरनाक हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर वेबसाइट खोलने से iPhone हैक हो जाने वाला है। Apple पहले भी वेब कंटेंट से जुड़ी सुरक्षा कमजोरियों को ठीक करने के लिए अपडेट जारी कर चुकी है। इसके अलावा समय समय पर यूजर्स को इसे लेकर अलर्ट भी करती रहती है।

अपने iPhone की सुरक्षा के लिए क्या करें?

सबसे पहले अपने iPhone की Settings में जाएँ। इसके बाद General में जाकर Software Update पर टैप करें। अगर कोई नया अपडेट आपको मिला हुआ है तो उसे आपको इसी समय इंस्टॉल कर लेना चाहिए। हालांकि, अगर ऐसा नहीं है तो या तो आपके फोन में अपडेट आना बंद हो गए हैं, या आपका फोन पूरी तरह से अपडेट है। अभी हाल ही में Apple ने iOS 27.2.1 जारी किया था। यह iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए था।

पुराने iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपने मॉडल के लिए उपलब्ध लेटेस्ट सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए। इसके अलावा यूजर्स को यह भी खास ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी अनजान लिंक अपने फोन में ओपन न करें इसके अलावा ऑटोमैटिक अपडेट को हर समय चालू करके रखें। ताकि फोन अपने आप ही समय समय पर अपडेट होता रहे।

ड्यूरोव की चेतावनी को गंभीरता से लेना जरूरी है, लेकिन अभी यह कहना सही नहीं होगा कि सभी पुराने iPhone हैक हो चुके हैं। फिलहाल सबसे जरूरी काम अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट रखना है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles