अगर आप मई की इस चिलचिलाती गर्मी में अपने घर के लिए एक नया AC खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा मॉडल खरीदें, तो अब आपकी तलाश ख़त्म होती है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए टाटा क्रोमा के बेस्ट 1 टन स्प्लिट AC की जानकारी लेकर आए हैं, जो इस समय ऑनलाइन अच्छी डील में मिल रहा है. अभी खरीदने पर आप इसे काफी सस्ते में घर ले जा सकते हैं. आइए आपको पूरी डील समझाते हैं और इस एसी के सभी खास फीचर्स जानते हैं.
SurveyCroma 7 in 1 Convertible 1 Ton Inverter Split AC की क्रोमा डील
टाटा क्रोमा का यह एसी इस समय क्रोमा की ऑनलाइन वेबसाइट पर 11,010 रुपये की सीधी छूट के साथ 28,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इसके अलावा अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए कोई पुराना एसी है, तो उसके बदले में भी इस नए एसी पर 5500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है. वहीं अगर आप पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते, तो 1,365 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से इसे ईएमआई पर खरीद सकते हैं. साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है.

Croma 7 in 1 Convertible 1 Ton Inverter Split AC के फीचर्स
अब बात करें इस AC के फीचर्स की, तो इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड मिलता है. यह 1 टन क्षमता के साथ आता है जो 130 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए एकदम सही है. इसे 3 स्टार BEE रेटिंग मिली हुई है. इसके साथ 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल मिलती है. यह 1020W तक की बिजली खपत करता है. बिजली जाने पर इसे इन्वर्टर के माध्यम से भी चलाया जा सकता है.
इसमें R32 रेफ्रिजरेंट मिलता है. इसके अलावा इस एसी के अन्य फीचर्स में सेल्फ डाइग्नोसिस, ऑटो रीस्टार्ट मेमोरी और एंटी-वायरस प्रोटेक्शन के साथ डस्ट फ़िल्टर शामिल है. कंपनी इसके साथ 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी, 10 साल की कंप्रेसर वॉरंटी और 5 साल की PCB वॉरंटी देती है. यह पेल व्हाइट और क्रीम कलर के कॉम्बिनेशन में आता है.
क्यों खरीदना चाहिए यह AC?
Croma 7 in 1 Convertible 1 Ton 3 Star Inverter Split AC की एक बड़ी खासियत यह भी है कि 2026 के लेटेस्ट मॉडल्स में से एक है. कंपनी इसका फ्री स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन भी दे रही है, यानी एसी लगवाने के लिए आपको एक भी पैसा देने की ज़रूरत नहीं है. आजकल बाज़ार में इस तरह के एसी की मांग काफी ज्यादा बढ़ी हुई है, इसलिए अगर आप वाकई नया एसी खरीदने वाले हैं तो स्टॉक ख़त्म होने से पहले ऑर्डर कर दें क्योंकि डील कभी भी ख़त्म हो सकती है.
यह भी पढ़ें: कोने में धूल खा रहे पुराने Cooler को बनाएं AC का चचा! तुंरत करें ये 5 जरूरी काम
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile