Spider-Man से लेकर Pushpa: The Rise तक खूब मचा रही हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल, नए साल से पहले दो और फिल्में हैं कतार में

HIGHLIGHTS

Spider-Man: No Way Home और Pushpa: The Rise को मिल रही है खूब सफलता

24 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है रणवीर सिंह की 83

नए साल पर शाहिद कपूर आ रहे हैं जर्सी के साथ

Spider-Man से लेकर Pushpa: The Rise तक खूब मचा रही हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल, नए साल से पहले दो और फिल्में हैं कतार में

2 बड़ी फिल्में और 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से भी अधिक का रिकॉर्ड बन चुका है। यह कुछ ऐसा है जिसने एक्ज़ीबीटर्स और थिएटर मालिकों को काफी खुशी दी है। ये तो उम्मीद की जा रही थी कि Spider-Man: No Way Home और Pushpa: The Rise बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा कमाएगी और फिल्में रिलीज़ होने के बाद इसके परिणाम भी दिख गए हैं। सभी भाषाओं में धमाकेदार आंकड़े देखे गए हैं और दोनों फिल्मों ने रिकॉर्ड टाइम में Rs 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। Spider-Man: No Way Home ने चार दिनों में यह रिकॉर्ड पूरा किया जो कि किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए भारत में कमी से होता है, जबकि Pushpa: The Rise ने केवल तीन दिन में इस लैंडमार्क को पार कर लिया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: OPPO, Vivo के उड़ेंगे होश, 28 दिसंबर को Xiaomi लॉन्च करने वाला है ये धाकड़ सीरीज़

दोनों ही फिल्मों ने वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म किया है। Pushpa: The Rise को साउथ में बड़ी सफलता मिली है जबकि Spider-Man: No Way Home  बाकी देश में मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक अंग्रेज़ी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में चल रही है।

दोनों फिल्में 2021 में और भी रिकॉर्ड बना सकती हैं क्योंकि इनके रिव्यू और कमेंट सभी पॉज़िटिव आ रहे हैं। दोनों ही हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को अच्छी सफलता मिलती नज़र आ रही है। उम्मीद है कि 24 दिसंबर को 83 थिएटर में आने से पहले दोनों फिल्में Rs 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: OnePlus 10 Pro फ्लैगशिप फोन का कैमरा मॉड्यूल रेंडर विडियो में आया नज़र, 4 रंगों में लेगा एंट्री

83 की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि थिएटर में ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। Ranveer Singh की इस फिल्म के लिए लोगों में काफी उत्साह है। ओपनिंग के दिन ही फिल्म से Rs 15 करोड़ की कमाई की उम्मीद है। ठीक इसके बाद नए साल पर (New Year) पर शाहिद कपूर की Jersey  भी रिलीज़ के लिए तैयार है जिसका इंतज़ार उनके फैंस बेसबरी से कर रहे हैं।    

Enjoying writing since 2017... View Full Profile