Pushpa की धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद अब साउथ के एक और स्टार की फिल्म 11 मार्च को हो रही है रिलीज़

HIGHLIGHTS

धनुष की नई फिल्म OTT पर होगी रिलीज़

11 मार्च को रिलीज़ होगी धनुष की नई फिल्म Maaran

Maaran का ट्रेलर हो गया है रिलीज़

Pushpa की धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद अब साउथ के एक और स्टार की फिल्म 11 मार्च को हो रही है रिलीज़

भारत के बहुत बड़े हिस्से में साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहता है लेकिन अब ओटीटी (OTT) पर भी साउथ की फिल्मों के फैंस की संख्या बढ़ रही है। अगर आप भी साउथ इंडियन फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि साउथ के सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म OTT पर 11 मार्च को रिलीज़ होने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार को आया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: ये हुई न कुछ बात! Honda Activa होने जा रहा Electric; Swappble Battery से होगा लैस, कैसा होगा लुक

साउथ सुपरस्टार धनुष की यह आगामी फिल्म Maaran 11 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में धनुष दमदार एक्शन रोल में नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है।

Maaran Trailer

Maaran को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज़ किया जाना है। हालांकि, हिन्दी भाषा में अभी यह फिल्म नहीं आ रही है। मारन को केवल चार भाषाओं तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ किया जाएगा। अभी हिन्दी वर्जन के लिए लोगों को और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: हाई-प्रोफ़ाइल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित हैं ये फिल्में और वेब सीरीज़, कुछ हैं OTT पर उपलब्ध

धनुष की यह अपकमिंग फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट की कहानी है। फिल्म की कहानी तो रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा कि कितनी दमदार है लेकिन यह उम्मीद की जा सकती है कि यह फुल ऑन एक्शन फिल्म होगी।

maaran

यह भी पढ़ें: MWC 2022: realme ने पेश की अपनी नई realme GT 2 सीरीज़, जल्द भारत में हो सकती है लॉन्च

इससे पहले धनुष की अतरंगी रे डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज़ हो चुकी है जिसमें अक्षय कुमार और सारा अली खान नज़र आए थे। 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile