अगर आप नया स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बता दें कि अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। भारत में Samsung, Vivo, OnePlus और Poco जैसे कई बड़े ब्रांड्स ने अपने चुनिंदा डिवाइसेज़ की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। बताया जा रहा है कि DRAM (RAM) और NAND फ्लैश स्टोरेज की बढ़ती लागत के चलते कंपनियों ने यह फैसला लिया है। AI डेटा सेंटरों की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप्स महंगे हो रहे हैं, जिसका असर अब स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।
SurveySamsung के कई मॉडल हुए महंगे
Samsung ने अपने कुछ डिवाइसेज़ की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M47 अब लॉन्च के कुछ ही समय बाद महंगा हो गया है।
- 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये से बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है।
- 8GB + 128GB वेरिएंट अब 28,999 रुपये की जगह 36,999 रुपये में मिलेगा।
- 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है।
नई कीमतें Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं।
OnePlus टैबलेट की कीमतों में भी इजाफा
OnePlus ने अपने टैबलेट्स की कीमतों में भी बदलाव किया है। OnePlus Pad Go 2 का 8GB + 128GB Wi-Fi वेरिएंट अब 29,999 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 26,999 रुपये थी। वहीं OnePlus Pad Lite की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो गई है। यानी इसकी कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
Poco ने भी बढ़ाईं कई डिवाइसेज़ की कीमतें
Poco ने भी अपने कई स्मार्टफोन महंगे कर दिए हैं।
- Poco X8 Pro Max की शुरुआती कीमत अब 46,999 रुपये हो गई है।
- Poco X8 Pro का 8GB + 256GB वेरिएंट अब 36,999 रुपये में उपलब्ध है।
- वहीं बजट सेगमेंट के Poco M8 की कीमत भी वेरिएंट के आधार पर 2,000 रुपये तक बढ़ाई गई है।
Vivo ने भी किया प्राइस रिविजन
Vivo ने इस साल एक बार फिर अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है।
- Vivo T5 Pro का 8GB + 128GB वेरिएंट अब 35,999 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 32,999 रुपये थी। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत भी बढ़ाकर 39,999 रुपये कर दी गई है।
- Vivo T5x के 8GB + 128GB बेस वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत 27,999 रुपये हो गई है।
- वहीं Vivo T4 Lite के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 16,999 रुपये हो गई है।
मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे स्मार्टफोन और टैबलेट बाजार पर दिखाई देने लगा है। ऐसे में अगर आप इन डिवाइसेज़ को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नई कीमतों की जानकारी पहले से जरूर चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: Xiaomi 17T से लाख दर्जे बेहतर हैं ये 5 स्मार्टफोन, Motorola Signature भी लिस्ट में शुमार
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
