RRR को मिल रही लगातार सफलता से भी नहीं कम हुई है The Kashmir Files की धूम

HIGHLIGHTS

RRR को मिल रही है लगातार सफलता

द कश्मीर फाइल्स का क्रेज़ अब भी है बाकी

RRR Vs The Kashmir Files दोनों को खूब किया जा रहा है पसंद

RRR को मिल रही लगातार सफलता से भी नहीं कम हुई है The Kashmir Files की धूम

बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर एक बार फिर फिल्में रिलीज़ (release) होने का सिलसिला जारी हो गया है। बॉलीवुड फिल्मों (bollywood movies) के अलावा, साउथ की फिल्में (movies) भी कमाल कर रही हैं। हाल ही में पुष्पा (Pushpa) ने थिएटर (theatre) पर कमाल किया और अब RRR भी रिलीज़ हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इसके अलावा, द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को भी लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: KGF: चैप्टर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, यश को कड़ी टक्कर दे रहे हैं संजय दत्त

RRR की चल पड़ी है धूम

साउथ फिल्म RRR ने कमाई के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म के हिन्दी वर्जन के बॉक्स ऑफिस (BO) कलेक्शन की अगर बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुक़ाबले फिल्म ने पहले दिन 20.07 करोड़ की कमाई की थी। अगले दिन फिल्म ने 23.75 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि कि हिन्दी दर्शकों को पूरा सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुक़ाबले दूसरे दिन साढ़े 3 करोड़ का अधिक मुनाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Electric Scooter में आग लगने से बाप-बेटी की मौत, अगर आपके पास भी है EV तो इन बातों का रखें खास ध्यान

The Kashmir Files का क्रेज़ अभी भी बाकी 

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, द कश्मीर फाइल्स का जलवा कायम है। RRR की आंधी से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म पर ज़्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। फिल्म की कमाई में 16वें दिन भी इजाफा देखने को मिला है। फिल्म को अब भी लोगों की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। शुक्रवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रूपये कमाए थे।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile