Reliance की 49वीं AGM आज आयोजित हुई. Reliance Jio ने इस दौरान कई AI आधारित सेवाओं की घोषणा की. कार्यक्रम में Reliance के अधिकारियों ने ‘Jio TeleFrame’ पेश किया, जो एक Voice-First Agentic AI है और जिसका उद्देश्य घर को Smart Home में बदलना है. यह डेली रूटीन से लेकर अलग-अलग एक्टिविटी तक सब कुछ मैनेज करेगा.
इसके अलावा कंपनी ने ‘Jio Call Agent’, नया ‘Jio TeleFrame’ और अन्य कई AI आधारित प्रोडक्ट की भी घोषणा की. कंपनी ने AI को लोगों के डेली लाइफ का हिस्सा बनाने और उसे अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से कई नए प्रोडक्ट पेश किए हैं. कंपनी ने ऐसे नए AI फीचर्स भी शोकेस किए जो सीधे उसके टेलीकॉम नेटवर्क, ग्राहक सहायता प्रणालियों और स्मार्ट होम सॉल्यूशन में इंटीग्रेट किए गए हैं.
Jio Call Agent एक AI असिस्टेंट है, जिसे डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि यह Jio के नेटवर्क पर काम करता है.
इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉल के दौरान केवल “Hey Jio” कहना होगा. यूजर की अनुमति मिलने पर यह असिस्टेंट बातचीत में शामिल हो सकेगा और कई कामों में मदद करेगा. इसमें रियल टाइम ट्रांसक्रिप्शन, कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और ग्रुप कॉल में 10 लोगों तक की स्पीकर पहचान की सुविधा मिलेगी.
कॉल समाप्त होने के बाद यह ऑटोमैटिक समरी भेजेगा, रिमाइंडर बनाएगा, एक्शन आइटम पहचान करेगा और उन नोट्स को कॉल में शामिल सभी लोगों के साथ शेयर करेगा. इसके अलावा AI बातचीत के दौरान ही कई काम कर सकेगा.
उदाहरण के तौर पर यूजर:
इन कामों के लिए कॉल छोड़ने या अन्य ऐप खोलने की आवश्यकता नहीं होगी. Jio इस सुविधा को इस वर्ष अपने 500 मिलियन से अधिक ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने की योजना बना रही है.
MyJio App को भी बड़ा अपडेट मिला है. कंपनी इसे पारंपरिक ऐप से आगे बढ़ाकर एक व्यक्तिगत AI Relationship Manager के रूप में डेवलप कर रही है. अब यूजर बोलकर या टाइप करके अपनी जरूरत बता सकते हैं, चाहे नया शहर बदलने के बाद टेलीकॉम सेवाओं का प्रबंधन करना हो, सही International Roaming Plan चुनना हो या eSIM Verification सेट करना हो.
कंपनी का दावा है कि यह सहायक सामान्य भाषा में इन सभी कार्यों को संभाल सकेगा. रूटीन अकाउंट कार्य ऑटोमैटिक हो जाएंगे और यूजर्स को उपयोग संबंधी अलर्ट भी मिलेंगे. हालांकि भुगतान से जुड़े किसी भी कार्य के लिए यूजर्स की स्वीकृति आवश्यक होगी और हर कार्रवाई के लिए पुष्टि मांगी जाएगी.
स्मार्ट होम बाजार के लिए Jio ने TeleFrame पेश किया है. यह परिवारों के लिए बनाया गया Voice-First AI Operating System है. कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं के लिए अलग-अलग AI Agents उपलब्ध कराएगा.
कंपनी के अनुसार TeleFrame केवल निर्देशों का पालन नहीं करेगा, बल्कि परिवार की दिनचर्या और व्यक्तिगत पसंद को भी सीखेगा. इससे विभिन्न कामों में सहायता प्राप्त की जा सकेगी. Jio का कहना है कि TeleFrame कई भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम होगा.
Jio ने कहा कि इन सभी सेवाओं को सक्रिय करने के लिए पहले यूजर की अनुमति आवश्यक होगी. विशेष रूप से संवेदनशील सुविधाओं के लिए सभी सेवाएं Opt-In आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी. कंपनी का उद्देश्य AI को भारत में लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है, चाहे वह फोन कॉल हो, ऐप सपोर्ट हो या पूरी तरह से कार्य करने वाला स्मार्ट होम.
यह भी पढ़ें: भारत में Telegram बैन! इस दिन तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल यूजर्स, NEET एग्जाम को देखते हुए लिया गया फैसला