govt alert
आज (2 मई को) हाल ही में कई भारतीय नागरिकों के मोबाइल फोन्स पर तेज़ आवाज़ के साथ एक “Extremely Severe Alert” मैसेज भेजा गया है, जो भारतीय सरकार द्वारा किया जा रहा एक परीक्षण है. यह अलर्ट मैसेज ‘नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) द्वारा कंडक्ट किया गया है. यह सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम टेस्ट वास्तविक आपातकालीन स्थितियों में जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है.
अगर आपको भी NDMA की ओर से यह अलर्ट आया है तो कोई चिंता की बात नहीं है, सरकार बस एक नए सिस्टम को टेस्ट कर रही है ताकि किसी आपात स्थिति (जैसे दुर्घटना, आग, बाढ़, भूकंप आदि) में जल्दी और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा सके, ताकि मदद मिल सके और नुकसान कम हो।
सामान्य SMS मैसेजेस के उलट यह सिस्टम किसी एक मोबाइल नंबर पर निर्भर नहीं करता। इसके बजाय यह आसपास के मोबाइल टावर से जुड़े सभी फोन्स पर एक साथ नोटिफिकेशन भेजता है। यही कारण है कि यह तरीका ज्यादा तेज और भरोसेमंद माना जाता है, खासकर आपातकालीन स्थितियों में, जब नेटवर्क अक्सर व्यस्त हो जाता है। ऐसे में अगर आपके फोन में SIM कार्ड नहीं भी है, लेकिन वह चालू है और किसी टावर से जुड़ा हुआ है, तो भी आपको अलर्ट मिल सकता है।
अगर इसे थोड़ा विस्तार से समझें, तो यह तकनीक SACHET नाम के एक अलर्ट प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ी हुई है, जिसे दूरसंचार विकास केंद्र ने तैयार किया है। इसका उद्देश्य लोगों को भूकंप, बाढ़, बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ गैस लीक जैसे औद्योगिक खतरों के बारे में पहले से चेतावनी देना है।
फिलहाल यह अलर्ट परीक्षण चरण में है, इसलिए आपको ये अलर्ट अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में दिखाई दे सकते हैं। साथ ही, अलग-अलग मोबाइल टावरों के परीक्षण के कारण एक ही अलर्ट आपको एक से ज्यादा बार भी मिल सकता है।
क्या इसके लिए यूज़र्स को किसी भी तरह का एक्शन लेने की ज़रूरत नहीं है? तो इसका सीधा जवाब है नहीं! सरकार ने अलर्ट में साफ़ कहा है कि जनता को इस पर कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale इस महीने होगी शुरू..लाखों प्रोडक्टस पर मिलेंगे दमदार ऑफर