Samsung-Apple के बाद ये कंपनी ले आई पासपोर्ट जैसा चौड़ा स्मार्टफोन! मिलते हैं ये खास फीचर

HIGHLIGHTS

Coolpad Cool X Wide में पासपोर्ट जैसा चौड़ा डिजाइन मिलता है।

फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 12GB तक RAM भी शामिल है।

Coolpad के इस स्मार्टफोन में 50MP कैमरा और 4600mAh बैटरी मिलती है।

स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादातर लोगों की नजर कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर होती है, लेकिन Coolpad ने इस बार डिजाइन को अपनी सबसे बड़ी खासियत बना लिया है। कंपनी ने Coolpad Cool X Wide नाम का ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो देखने में किसी पासपोर्ट जैसा लगता है। हालांकि, इसके पहले Samsung और Apple की ओर से भी ऐसे ही डिजाइन वाले फोन्स को लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन की स्क्रीन आम स्मार्टफोन्स से अलग है। चीन में फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फोन में 12GB तक RAM, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर मिलता है।

Coolpad Cool X Wide की क्या है कीमत?

Coolpad ने अपने नए स्मार्टफोन को चीन में तीन अलग अलग वैरिएन्ट में लॉन्च किया है। फोन का 8GB + 128GB स्टॉरिज वाला मॉडल 999 युआन, 8GB + 256GB स्टॉरिज वाला मॉडल 1,199 युआन और 12GB + 256GB स्टॉरिज वाला मॉडल 1,399 युआन में मिलता है। फोन की प्री-बुकिंग JD.com पर शुरू हो गई है और शिपिंग 8 नवंबर 2026 से होने वाली है। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पासपोर्ट जैसे चौड़े डिजाइन वाला एक और फोन

Coolpad Cool X Wide की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.38-इंच डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। एक नॉर्मल स्मार्टफोन्स की तुलना में इसका चौड़ा डिजाइन वीडियो देखने और ई-बुक पढ़ने के लिए अलग अनुभव दे सकता है।

12GB RAM मिलेगी, लेकिन 5G नहीं

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिलता है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। TF कार्ड से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि, इस फोन में एक कमी बी है। Helio G99 सिर्फ 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है, इसलिए इस फोन में 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।

50MP कैमरा और 4600mAh बैटरी से लैस है फोन

फोटोग्राफी के लिए Coolpad Cool X Wide में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में 4600mAh बैटरी मिलती है। कंपनी ने फिलहाल सेल्फी कैमरे और चार्जिंग स्पीड की पूरी जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Vivo Y32 vs Nothing Phone 3a Lite vs Poco M8 Power: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

साभार:

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :