AI generated Image (jio prepaid recharge, ജിയോ)
अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से परेशान हैं और एक ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें इंटरनेट, कॉलिंग के साथ OTT और AI टूल्स का लाभ भी मिल जाए तो आप Reliance Jio का एक रिचार्ज प्लान चेक कर सकते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस वैलिडीटी के लिए प्लान में कुल 164GB डेटा के साथ JioHotstar का फायदा भी मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ Google Gemini और Canva जैसे टूल्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। आइए इस प्लान की सम्पूर्ण डिटेल्स देखते हैं।
Jio के इस प्लान में 72 दिनों तक रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस हिसाब से प्लान में 144GB डेटा मिलता है। हालांकि, कंपनी इस प्लान के साथ अलग से 20GB डेटा दे रही है, कुलमिलाकर आपको 164GB डेटा का लाभ मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps के आसपास रह जाती है। हालांकि, अगर आप 5G नेटवर्क क्षेत्र में रहते हैं और आपके पास एक 5G फोन है तो आपको अनलिमिटेड डेटा मिलना जारी रहता है।
इसके अलावा प्लान में देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी इस प्लान का हिस्सा हैं।
अगर आपको फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो इस रिचार्ज के साथ JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। कंपनी JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज दे रही है, जिसका इस्तेमाल डिजिटल फाइल्स और दूसरे डेटा को स्टोर करने के लिए किया जा सकता है।
इस प्लान का एक बड़ा आकर्षण AI बेनिफिट्स हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों को Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन इस प्लान के साथ मिल रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये के आसपास है। इस ऑफर के तहत 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana समेत दूसरे AI फीचर्स का एक्सेस भी इस प्लान का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: JioFiber vs Jio AirFiber: कौन-सा कनेक्शन है बेहतर? कीमत से लेकर डेटा लिमिट तक जानें अंतर