iPhone 18 के लिए करना होगा लंबा इंतजार! 99,900 रुपये हो सकती है कीमत, मिलेंगे 48MP कैमरा और A20 प्रोसेसर!

HIGHLIGHTS

iPhone 18 को मार्च-अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है!

फोन में 6.3-इंच 120Hz डिस्प्ले, 2nm A20 प्रोसेसर मिल सकता है।

iPhone 18 की संभावित कीमत भारत में 99,900 रुपये हो सकती है।

Apple के नए iPhone 18 का इंतजार कर रहे लोगों को इस बार थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने सितंबर में iPhone 18 Pro और Pro Max को लॉन्च किया था, लेकिन स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं हुआ। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 अगले साल मार्च या अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस बार डिजाइन से लेकर प्रोसेसर और कैमरे तक में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, भारत में इसकी कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

iPhone 18 की भारत में क्या हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 की शुरुआती कीमत लगभग 99,900 रुपये हो सकती है। हालांकि, Apple ने इसकी पुष्टि अभी तक के लिए नहीं की है। iPhone 17 को भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट में बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट के बीच इसकी आधिकारिक कीमत 99,900 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

iPhone 18 के डिजाइन में क्या बदल सकता है?

लीक्स के अनुसार, iPhone 18 में 6.3-इंच डिस्प्ले और 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट मिल सकता है। हालांकि, Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है। टिप्स्टर Majin Bu की शेयर की गई डमी यूनिट में फोन के पीछे हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिखाई देने वाला है, जिसमें दो कैमरे वर्टिकल पोजिशन में मौजूद हैं। फोन को Silver, Pink और Dark Blue कलर में पेश किए जाने की भी चर्चा है।

A20 प्रोसेसर और 12GB तक रैम से लैस हो सकता है फोन

iPhone 18 में Apple का नया A20 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर डिजाइन किया गया है। इससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है।

कैमरा में कितना बड़ा अपग्रेड?

फोटोग्राफी के लिए iPhone 18 में 48MP प्राइमरी और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी के लिए 18MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

iPhone 18 कब होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपनी लॉन्च रणनीति बदलते हुए iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को मार्च-अप्रैल 2027 में पेश कर सकती है। हालांकि, iPhone 18 की लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस को लेकर Apple ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Vivo Y32 vs Nothing Phone 3a Lite vs Poco M8 Power: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :