Amazon Prime Day Sale इस महीने होगी शुरू..लाखों प्रोडक्टस पर मिलेंगे दमदार ऑफर

Amazon Prime Day Sale इस महीने होगी शुरू..लाखों प्रोडक्टस पर मिलेंगे दमदार ऑफर

अब तो यह आम हो गया है कि Online Shopping करने वाले साल भर दो ही सेल्स का इंतज़ार करते हैं। एक Flipkart की Big Billion Days और दूसरी Amazon की Prime Day सेल। जब Prime Day आती है तो Electronics से लेकर किराने के सामान तक सब पर डील्स मिलती हैं, जिसे देखकर आप कार्ट को पूरी तरह से भरने की सोचते हैं। अब अगर आप इस सेल के इंतज़ार में बैठे तो आपको जानकारी दे देते हैं कि आपके लिए एक खुशी की खबर आ चुकी है। असल में इस साल Amazon Prime Day का इंतजार करने वालों के लिए Amazon ने भारत में अपनी Prime Day 2026 Sale की डेट की घोषणा कर दी है। आइए इस सेल की डेट के अलावा जानते हैं कि सेल में आपको किन प्रोडक्टस पर सबसे अच्छे और दमदार ऑफर मिल सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किस दिन शुरू हो रही है Amazon Prime Day Sale 2026?

Amazon Prime Day 2026 भारत में July 2026 में शुरू होने वाली है। यह भारत में Prime Day Sale का 10वाँ इडिशन होने वाला है। यह सेल सिर्फ Amazon Prime Members के लिए ही आयोजित हो रही है। अगर आपके पास Prime Membership नहीं है तो आप अभी के अभी खरीद सकते हैं। भारत के अलावा Australia, Brazil और Japan में भी July में Prime Day होगी जबकि US, UK, Canada और कई दूसरे देशों में यह June में ही हो जाएगी।

Sale में क्या क्या मिलेगा?

इस sale में Electronics, Kitchen, Beauty, Fashion और Fresh Grocery जैसी categories पर बड़े डिस्काउंट और डील मिलने वाली हैं। इसके साथ ही नए प्रोडक्ट लॉन्च भी होंगे जो Prime Day पर exclusive तौर पर लॉन्च किए जाने वाले हैं। हर साल की तरह इस बार भी Amazon कुछ बैंक कार्ड्स के साथ साझेदारी करेगा और उसके बाद आपको डिस्काउंट दिए जाने वाले हैं। Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करने पर Prime members को 5% cashback भी मिलेगा।

डिलीवरी की दिक्कत नहीं होगी

यह वो हिस्सा है जो Amazon को बाकी सब से अलग बनाता है। Prime Day के दौरान 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्टस पर अनलिमिटेड सेम दी डिलीवरी मिलेगी। 40 लाख से ज्यादा आइटम पर नेक्स्ट डे डिलीवरी का ऑप्शन भी मिलने वाला है। 40 हजार से ज्यादा प्रोडक्टस पर कुछ शहरों में 4 घंटे के अंदर delivery का वादा भी दिया जा रहा है। साथ ही 99 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग पर फ्री डिलीवरी का ऑप्शन भी मिलने वाला है। इतना ही नहीं, 1399 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 200 रुपये तक के आसपास का कैशबैक भी मिलने वाला है।

Prime Membership नहीं है तो अभी खरीद लें

अगर आपके पास अभी Prime membership नहीं है तो July से पहले ही आपको यह खरीद लेनी चाहिए। Monthly plan 299 रुपये के आसपास के प्राइस में मिलने वाला है, Quarterly plan 599 रुपये में मिल सकता है, इसके अलावा अगर आप सालाना प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आप इए 1499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। अगर बजट थोड़ा कम है तो Annual Prime Lite plan 799 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आप केवल Prime Shopping Edition खरीदना चाहते हैं तो इसे 399 रुपये सालाना में खरीदा जा सकता है।

जुलाई आने में अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन जो चीजें खरीदनी हैं उनकी विशलिस्ट अभी से बनाना शुरू कर दीजिए। Prices track करते रहिए ताकि सेल में कितनी बचत हो रही है यह आपको पता चलता रहे। जो लोग Prime members नहीं हैं वो membership लेने में देर मत कीजिए क्योंकि Prime Day पर बिना membership के एक भी डील आपको नहीं मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: AC-Cooler फेल..अभी ट्राई करो ये बाल्टी वाला पंखा, कम पैसों में बिजली भी बचाएगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile