RBI 1 जनवरी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने वालों के लिए ला रहा है यह बदलाव, देखें क्या पड़ेगा असर

Highlights

RBI 1 जनवरी से बदल रहा है यह नियम

ATM से पैसे निकालने पर लगेगा अब अधिक चार्ज

जानें किन ग्राहकों के लिए बदलेगा Banking का यह नियम

Debit या Credit कार्डहोल्डर्स के लिए अगले साल से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। RBI ने सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक से ATM से पैसे निकालने के चार्ज को बढ़ाने का निर्णय लिया है। बढ़े हुए चार्ज फ्री मंथली लिमिट पूरी होने के बाद मान्य होंगे। RBI नोटिफिकेशन के मुताबिक, ग्राहकों को पिछले चार्ज से Rs 1 अधिक देना होगा।

1 जनवरी से बदलने वाले हैं क्रेडिट/डेबिट कार्ड के ये नियम

पहले ग्राहकों को फ्री लिमिट खत्म होने के बाद एक ट्रांजेक्शन के Rs 20 चार्ज देने होते थे लेकिन अब हर ट्रांजेक्शन के लिए Rs 21 अदा करने होंगे।

RBI ने कहा कि इन चार्जेस को अगस्त 2014 से नहीं बढ़ाया गया है। आरबीआई (RBI) के मुताबिक, यह कदम बैंकों को हाई इंटरचेंज फीस और जनरल एस्कलेशन के लिए कमी पूर्ति के कारण उठाया गया है।

ये नए चार्ज 1 जनवरी 2022 से लागू होंगे। ग्राहक अपने बैंक से 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता किसी भी बैंक के ATM से कैश निकाल सकते हैं। मेट्रो सिटी में इस तरह की तीन ट्रांजेक्शन मान्य है जबकि नॉन-मेट्रो सिटी में पांच ऐसे ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

यह नया रूल कैश रीसाइकलर मशीन पर ऐप्लीकेबल है। दिलचस्प बात यह है कि RBI ने ट्रांजेक्शन लिमिट को अगस्त 2021 में बढ़ाया था। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile