लंबे समय तक एक पोजीशन में बैठे रहना बड़ी चिंता का विषय हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप पीठ में दर्द, गर्दन, हाथ, कलाई में तनाव और अधिक बढ़ जाता है। कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी काफी संख्या में लोग घरों से काम कर रहे हैं। ऐसे में घर पर ऑफिस की तरह काम करने के लिए पोर्टेबल लैपटॉप स्टैंड जरूरी हो जाता है। ताकि काम करते समय कोई परेशानी न हो। डिजिटल एवं पोर्टेबल कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स मार्केट की कंपनी पोर्टोनिक्स ने लॉन्च किया My Buddy Hexa 22 पोर्टेबल लैपटॉप स्टैंड।
एक ठोस ABS प्लास्टिक बिल्ड के साथ, My Buddy Hexa 22 एक पोर्टेबल, डिज़ाइन के साथ आता है, जो आपको इसे कहीं भी, कभी भी आसानी से ले जाने की अनुमति देता है। आप इस लैपटॉप स्टैंड को मैकबुक और टैबलेट्स सहित किसी भी 15 इंच तक के लैपटॉप के साथ उपयोग कर सकते है, जिससे आपके डिवाइस को फिसलने और अन्य खतरों को बचाया जा सकता है।
यह स्टैंड एक वेंट के साथ भी आता है, जो हर समय डिवाइस को ठंडा रखता है और उन्हें ओवरहीटिंग की संभावना को कम करता है। डिवाइस को ठंडा रखने के लिए नेचुरल एयर वेंटिलेशन लैपटॉप के इन-बिल्ट फैन के साथ काम करता है। यह सुविधा न केवल डिवाइस और इसकी बैटरी लाइफ को बढ़ाता है, बल्कि CPU, मदरबोर्ड, आदि जैसे लपटॉप के इंटरनल पार्ट्स की लाइफ को भी बढ़ता है।
यह लैपटॉप स्टैंड 360-डिग्री रोटेटेबल बेस से लैस है, जिससे आप अपने लैपटॉप को बिना हिलाए आसानी से घुमा सकते हैं। इसके 7 एंगल्स आपको स्टैंड की हाइट को एडजस्ट करने में मदद करते देते हैं, जिससे गर्दन और कलाई की दर्द कम हो जाता है, और टाइपिंग अधिक आरामदायक हो जाती है।
बाजार में My Buddy Hexa 22 की कीमत 1,299/- रुपये है, 12 महीने की वारंटी के साथ इसे उपभोक्ता प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते है। उपभोक्ता इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Portronics.com से ऑनलाइन भारी छूट पर भी खरीद सकते है।