Panchayat से लेकर Gullak तक.. फ्री में देखनी है IMDb पर 9 से ज्यादा रेटिंग वाली वेब सीरीज, ये रहा जुगाड़, हंस हंसकर दुख जाएगा पेट
क्या आप OTT Platform पर खर्च किये गए पैसे को व्यर्थ का खर्च मानते हैं लेकिन आपको OTT पर कंटेंट देखना भी पसंद आता है. बहुत से लोग इसी श्रेणी में आते हैं, उन्हें OTT Platforms के सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे भी खर्च नहीं करने होते हैं, दूसरी ओर उन्हें OTT पर मौजूद कंटेंट भी पसंद आता है. ऐसे में क्या बीच का रास्ता है जो आपको पैसे भी खर्च न करने दे और OTT Subscription भी आपको फ्री में मिल जाये. यहाँ आपको Amazon Prime Video, Netflix से लेकर ZEE5 और SonyLIV के साथ अन्य कई OTT से लैस प्लान्स की डिटेल्स मिलने वाली है. इन प्लान्स के साथ आपको एक ही खर्च में रिचार्ज प्लान भी मिल जाता है, इसके अलावा आपका Panchayat और Gullak के अलावा Mirzapur और The Family Man जैसे वेब सीरीज आदि को देखने का मन भी भर जाता है. आइये इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. नोट करें कि हम आपको यहाँ केवल और केवल Jio के Recharge Plans के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.
Survey100 रुपये के प्राइस वाला प्लान
अगर आप Jio का 100 रुपये के प्राइस में आने वाला प्लान खरीदते हैं तो आप HBO से लेकर JioHotstar के फुल कंटेंट का आनंद ले सकते हैं. इस प्लान में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ साथ 5GB डेटा का लाभ और लेटेस्ट कंटेंट की एक बड़ी लाइब्रेरी भी मिलती है. इस प्लान में सस्ते में डेटा के साथ साथ OTT Subscription का लाभ सभी को इसकी ओर आकर्षित करता है.
Jio का 445 रुपये के प्राइस में आने वाला बेहतरीन प्लान
Jio के 445 रुपये के प्लान को आप एक बेहतरीन OTT प्लान के तौर पर देख सकते हैं. इस प्लान में आपको 28 दिन के लिए डेली 2GB डेटा का लाभ तो मिलता ही है, इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कालिंग के साथ साथ 100 SMS भी डेली मिलते हैं. प्लान की सबसे बड़ी खासियत को देखा जाये तो इसमें 9 OTT Platforms का लाभ दिया जा रहा है. प्लान आपको ZEE5, SonyLIV के साथ साथ Lionsgate Play, Discovery+ FanCode, Sun NXT, Planet Marathi, Kanchha Lannka, Hoichoi के अलावा Chaupal का एक्सेस मिलता है. इस प्लेटफार्म पर आपको Punjabi Films का बड़ा कलेक्शन मिलता है. इतना ही नहीं, यह प्लान JioTV के साथ साथ JioCloud का एक्सेस भी आपको प्रदान कर रहा है. अगर आप Gullak web series को देखना चाहते हैं तो SonyLIV पर इसका आनंद लिया जा सकता है, सबसे बड़ी बात यह है कि IMDb पर इसकी Rating 9.1 है, जो Panchayat Web Series की 9 रेटिंग से भी ज्यादा है.

Jio का 1029 रुपये के प्राइस वाला प्लान
अगर आप Panchayat वेब सीरीज के अलावा Dupahiya और TVF की ही अन्य वेब सीरीज का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस प्लान को खरीद लेना चाहिए. प्लान में Amazon Prime Video का एक्सेस मिलता है. यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें 2GB डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा प्लान में Unlimited Calling और 100 SMS भी दिए जा रहे हैं. Panchayat Web Series के सभी सीजन देखने के लिए यह प्लान बेस्ट होने वाला है. आप लेटेस्ट पंचायत सीजन 4 को भी यहाँ देख सकते हैं और पंचायत सीजन 5 को भी Amazon Prime Video पर ही लाया जाने वाला है.

Jio का 1049 रुपये के प्राइस वाला प्लान
Jio के पास 1029 रुपये के प्लान के बेनिफिट के साथ एक अन्य प्लान आता है जो 1049 रुपये के प्राइस में आता है. इस प्लान में आपको Prime के स्थान पर SonyLIV का एक्सेस मिलता है. इसका मतलब है कि आप Gullak Web Series को इस प्लान के साथ आनंद से देख सकते हैं. इस प्लान में इसके अलावा ZEE5 का एक्सेस भी मिलता है. प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो यह 84 दिन की है. प्लान में Unlimited Calling के साथ अन्य सभी बेनिफिट वही मिलते हैं, जो पिछले प्लान में आप देख चुके हैं. इस प्लान में JioTV और JioCloud का एक्सेस मिलता है.
Jio का 1299 रुपये का प्लान
Jio के पास एक अन्य प्लान के तौर पर 1299 रुपये की कीमत वाला प्लान है, इसमें 84 दिन की वैलिडिटी आती है, प्लान में Unlimited Calling के साथ साथ 100 SMS भी डेली मिलते हैं. Jio के इस प्लान में Netflix का एक्सेस मिलता है, इससे आपको बहुत से स्पेशल विदेशी शो, मूवीज और वेब सीरीज का एक्सेस भी मिलता है. Netflix भारत के बाहर भी बहुत से देशों में कंटेंट प्रदान करता है. इस प्लान में आपको JioTV के साथ साथ JioCloud का एक्सेस भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: 7000mAh की पॉवरहाउस बैटरी वाले ये फोन है धमाल, पूरा दिन कर लो गेमिंग या ब्राउज़िंग टस से मस नहीं होते मोबाइल
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile