ये है दुनिया का सबसे छोटा कैमरा, जीरे से भी छोटा है इसका साइज़, देखें खासियत

Highlights

OmniVision OV6948 ने दुनिया में सबसे छोटे व्यावसायिक रूप से उपलब्ध इमेज सेंसर के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी प्रवेश किया है

यह कैमरा 120-डिग्री FOV और f/2.8 के अपर्चर के साथ भी आता है

इस कैमरा का उपयोग विभिन्न प्रकार के चिकित्सीय उपयोग के मामलों में किया जा सकता है जैसे कि नाजुक सर्जरी में मदद करना आदि

जैसे-जैसे दुनिया छोटे से छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर बढ़ रही है, वैसे वैसे नई नई इनोवैशन सामने या रही हैं, ऐसा भी कुछ ओमनीविज़न टेक्नोलॉजीज इंक की ओर से भी सामने आया है, ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी ने दुनिया का सबसे छोटा यानि जीरे के साइज़ से भी छोटा कैमरा निर्मित कर लिया है। इसे दुनिया में एक नया रिकार्ड भी कहा जा सकता है। अगर कैमरा की बात करें तो आपको हमने जीरे का उदाहरण दिया है, हालांकि वास्तव में यह दुनिया का सबसे छोटा कैमरा रेत के दाने के आकार का है। छोटे कैमरे का साइज़ 0.65 x 0.65 x 1.158 मिमी है। 

OmniVision OV6948 ने दुनिया में सबसे छोटे व्यावसायिक रूप से उपलब्ध इमेज सेंसर के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी प्रवेश किया है। हालाँकि यह 40,000-पिक्सेल की इमेज प्रडूस कर सकता है। लेकिन कैमरे का रिज़ॉल्यूशन को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। चिकित्सा पेशेवरों के लिए जिन्हें मानव शरीर को करीब से देखने की आवश्यकता होती है, उनके लिए यह कैमरा अपने आप में एक वरदान साबित हो सकता है। इसका मतलब है कि मेडिकल लाइन के लिए सर्जन आदि के लिए यह कैमरा अपने आप में एक सबसे अनोखा डिवाइस हो सकता है। 

किस काम आने वाला है यह दुनिया का सबसे छोटा कैमरा 

इस कैमरा का उपयोग विभिन्न प्रकार के चिकित्सीय उपयोग के मामलों में किया जा सकता है जैसे कि नाजुक सर्जरी में मदद करना आदि ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि डॉक्टर किसी भी समस्या को बेहतर तरीके से देखने में सक्षम हो जाने वाले हैं।  यह 120-डिग्री FOV और f/2.8 के अपर्चर के साथ भी आता है। कैमरा भी अपने बड़े समकक्षों की तुलना में काफी कम गर्मी पैदा करता है और इसे लंबे समय तक मानव शरीर में प्रत्यारोपित किया जा सकता है। ब्रेन सर्जरी, हेमोटोलॉजी, न्यूरोलॉजी आदि जैसे विशिष्ट क्षेत्रों को निश्चित रूप से इस कैमरे द्वारा निर्मित इमेजरी से लाभ होगा।

ओमनीविज़न के मार्केटिंग डायरेक्टर आरोन चियांग ने एक बयान में कहा, "पहले, शरीर की सबसे छोटी शरीर रचना में प्रक्रियाओं को या तो अंधा या फाइबरस्कोप से कम गुणवत्ता वाली इमेज का उपयोग करके किया जाता था, क्योंकि मौजूदा कैमरे बहुत बड़े थे और पुन: प्रयोज्य एंडोस्कोप लागत प्रभावी नहीं थे। OVM6948 वेफर-स्तरीय कैमरा मॉड्यूल डिस्पोजेबल गाइडवायर, कैथेटर और एंडोस्कोप के लिए एक कॉम्पैक्ट, हाई-क्वालिटी वाला समाधान प्रदान करता है, जो क्रॉस-संदूषण जोखिम, डाउनटाइम अक्षमताओं और मरम्मत से जुड़ी लागत, पूर्व-प्रक्रियात्मक परीक्षण को कम करने की क्षमता के कारण बढ़ती मांग का अनुभव कर रहे हैं। इसके अलावा, ये कॉम्पैक्ट डिस्पोजेबल चिकित्सा उपकरण रोगी के आराम में सुधार कर सकते हैं और रिकवरी टाइम को भी कम कर सकते हैं।"

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile