देश में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। खासकर उत्तर भारत के हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा सहन होने से दूर हो चुका है, इन हिस्सों में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एसी वालों की तो बात अलग है लेकिन जिनके पास कूलर है वो इस गर्मी से लड़ नहीं पा रहे हैं, इसमें कूलिंग सिस्टम न होने के चलते यह तो आपको गर्म हवा ही दे रहा है। हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि आपका पुराना कूलर भी आपको अच्छी और ठंडी हवा देने लग जाए तो आपको सबसे पहले इस सस्ती या ऐसा कहें कि सबसे सस्ती ट्रिक को अपनाना चाहिए, इस ट्रिक के साथ आप अपने पुराने कूलर ओ ठंडी हवा देने वाली नई मशीन बना सकते हैं।आइए जानते हैं आपको करना क्या है और आपके कितने पैसे खर्च होने वाले हैं।
बाजार से 10 रुपये की कीमत में आप एक पैकेट साधारण वाला नमक खरीदकर ले आयें। हो सकता है कि यह आपको 10 रुपये से ज्यादा की कीमत में मिले, लेकिन आप खुला नमक भी ले सकते हैं जो आपको और भी ज्यादा सस्ते में मिल जाता है। इसके अलावा फ्रिज से बर्फ निकालिए और दोनों को कूलर की टंकी के पानी में डाल दीजिए। बस इतना करने से कूलर ठंडी हवा देने लगेगा।
असल में, नमक बर्फ को जल्दी पिघलने नहीं देता जिससे पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है। और जब पानी ठंडा रहेगा तो हवा भी ठंडी आएगी। यह कोई नई बात नहीं है बल्कि यह विज्ञान की एक पुरानी समझ है जिसे घर में आजमाया जा सकता है।
कई लोग कूलर को कमरे के अंदर बंद रखते हैं जिसकी वजह से गर्म हवा ही मिलती है। कूलर को हमेशा ऐसी जगह रखिए जहाँ से हवा बाहर निकल सके और ताजी हवा अंदर आ सके। इससे कमरा कहीं ज्यादा ठंडा होगा।
एसी के मुकाबले कूलर एक मायने में बेहतर भी है। एसी की हवा से त्वचा में रूखापन आता है क्योंकि वो हवा से नमी खींच लेता है। लेकिन कूलर की हवा में नमी बनी रहती है जिससे त्वचा रूखी नहीं होती। तो इस गर्मी 10 रुपये के नमक और घर की बर्फ लीजिए और कूलिंग प्राप्त कीजिए। यह जुगाड़ आजमाने से आपका कूलर बिना पैसे खर्च किए ही एक बेहतरीन हवा मशीन बन जाने वाला है।