1 अप्रैल से SIM कार्ड को लेकर नियम में बड़ा बदलाव, काफी काम की ये खबर, जरूर समझ लें पूरा मामला

SIM CARD RULE CHANGE: साइबर धोखाधड़ी एक बड़ा सरदर्द बन गया है. खासकर भारत में कई साइबर अपराध के मामले देखने को मिले हैं. इससे निपटने के लिए भारत सरकार भी लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में SIM को लेकर जल्द नया नियम आने वाला है. टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, निर्देश में बताया गया है कि टेलीकॉम ऑपरेटरों को ग्राहकों को सिम कार्ड बेचने वाले व्यक्तियों को पंजीकृत करना होगा. हालांकि, यह कोई नया निर्देश नहीं है, लेकिन पालन करने की समय सीमा 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है.

साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए सरकार नए सिम कार्ड जारी करने पर ज्यादा कठोर नियम लागू कर रही है. इस उपाय से उन व्यक्तियों को टारगेट किया जा रहा है जिन्होंने अपने नाम पर मैक्सिमम नौ सिम कार्ड से ज्यादा का रजिस्ट्रेशन करवाया है. आपको बता दें कि मौजूदा नियम के अनुसार, एक व्यक्ति अधिकतम नौ सिम कार्ड अपने नाम पर खरीद सकता है.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का तोहफा! डेढ़ रुपये से भी कम में मिल रहा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, वेब-सीरीज और मूवी का है खजाना

सिम बेचने वाले भी होंगे रजिस्टर

नए नियमों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों को अपने एजेंटों, फ्रेंचाइजी और सिम कार्ड बेचने वाले को भी रजिस्टर करना होगा. अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उन्हें 1 अप्रैल से सिम कार्ड बेचने से रोक दिया जाएगा.

BSNL ने पूरा नहीं किया है गाइडलाइन

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह नया नियम सिम जारी करने की प्रोसेस में ट्रांसपेरेंसी और सुरक्षा का एक एडिशनल लेयर जोड़ता है. अब तक Reliance Jio, Vodafone Idea और Bharti Airtel जैसे प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटरों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, जबकि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अभी तक ऐसा नहीं किया है.

BSNL को सपोर्ट करने के लिए सरकार ने सिम डीलर रजिस्ट्रेशन के लिए दो महीने का एक्सटेंशन दिया है. 1 अप्रैल 2025 से केवल रजिस्टर्ड सिम कार्ड वितरक ही ग्राहकों को सिम कार्ड बेचने के लिए अधिकृत होंगे.

यह भी पढ़ें: मोबाइल को बार-बार चार्ज करने का झंझट होगा खत्म.. 7500mAh बैटरी के साथ आने वाला है iQOO का फोन, देखें संभावित फीचर्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :