Amazon Sale में 55-इंच 4K Smart TV पर फाड़ू डिस्काउंट, घर में ही खुल जाएगा सिनेमा हॉल, देखें टॉप डील्स

By

Amazon Great Freedom Sale इस समय लाइव है और इस दौरान स्मार्टफोन से लेकर TWS, टीवी और PC पेरिफेरल्स तक कई टेक प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप लंबे समय से लिविंग रूम के लिए नया टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय डील तलाशने के लिए अच्छा हो सकता है। सेल में 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच जैसे अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले मॉडल पर ऑफर्स उपलब्ध हैं। यहां हम Amazon Great Freedom Sale के दौरान मिलने वाली कुछ बड़ी TV डील्स की जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Vision AI Mini LED TV (55 इंच)

Samsung का 55-इंच Mini LED TV Amazon पर फिलहाल 46,990 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा चेकआउट के दौरान 3,500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। (यहां से खरीदें!)

टीवी में 4K रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है, जो HDR10+ सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए इसमें 30W स्पीकर आउटपुट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या लैपटॉप कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा USB 2.0 पोर्ट भी मिलता है। फीचर्स में 4K अपस्केलिंग, रिमोट में वॉयस असिस्टेंट और Football Mode शामिल हैं।

VW Pro Series 4K (55 इंच)

अगर आपका बजट 30,000 रुपये से कम है और आप 55-इंच टीवी चाहते हैं, तो VW Pro Series 4K एक अच्छा विकल्प है। यह अभी 28,999 रुपये में उपलब्ध है और बैंक ऑफर 1750 रुपये का है। (यहां से खरीदें!)

इसमें QLED पैनल के साथ 4K रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Quad Core प्रोसेसर से लैस इस टीवी का 10-bit पैनल HDR10 सपोर्ट करता है। ऑडियो सिस्टम 50W आउटपुट देता है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें eARC सपोर्ट शामिल है, साथ ही दो USB पोर्ट भी हैं। टीवी में Googlecast और Fastcast जैसे कास्टिंग विकल्प, कंटेंट रिकमेंडेशन और हॉटकी वाले वॉयस-इनेबल्ड स्मार्ट रिमोट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Acer Ultra V Series (50 इंच)

27,999 रुपये में Acer Ultra V Series का 50-इंच मॉडल भी Amazon सेल में आकर्षक विकल्प है। (यहां से खरीदें!)

इसमें 4K रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला QLED पैनल है। स्क्रीन का व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है और यह HDR10 को सपोर्ट करती है। टीवी में 36W स्पीकर आउटपुट के साथ Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। इसमें Standard, Speech, Music, Stadium और User सहित पांच साउंड मोड मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI 2.1, एक USB 2.0 और एक USB 3.0 पोर्ट हैं। यह टीवी Android 14 पर चलता है और इसमें 2GB RAM के साथ 16GB स्टोरेज दिया गया है।

Haier H6E Series (55 इंच)

Haier H6E Series के 55-इंच मॉडल को 2,500 रुपये के कूपन डिस्काउंट के बाद 45,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। (यहां से खरीदें!)

इस QLED टीवी में 4K रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और HDR10 सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में चार HDMI, दो USB और Ethernet LAN पोर्ट शामिल हैं। टीवी में 30W ऑडियो आउटपुट, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। यह Google TV (Android 14) पर चलता है। Google Assistant और बिल्ट-इन Chromecast के अलावा इसमें ALLM, VRR और Game Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Toshiba 55Z570SP (55 इंच)

Toshiba 55Z570SP पर भी 2,500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 52,490 रुपये रह जाती है। (यहां से खरीदें!)

इसमें 55-इंच Mini Dimming QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ALLM और VRR सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण यह टीवी गेमिंग के लिए भी उपयोगी हो सकता है। टीवी में Regza Engine ZRi प्रोसेसिंग तकनीक और VIDAA TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। पीछे तीन HDMI और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। चार-स्पीकर सिस्टम 48W ऑडियो आउटपुट देता है। इसमें Alexa और AirPlay 2 का सपोर्ट भी है। गेमिंग से जुड़े फीचर्स में HDR Game Mode, HDR10+ Gaming और Gaming in Dolby Vision शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: रिलीज से पहले सामने आए नए पोस्टर, इस दिन आएगा भौकाली ट्रेलर, नोट कर लें डेट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By